भोजपुरी गाने पर थिरके वैभव :सपोर्ट स्टॉफ को डेडिकेट किया अवॉर्ड, BCCI यूथ चैंपियन को देगा 7.5 करोड़ की प्राइज मनी

Follow on Google News
सपोर्ट स्टॉफ को डेडिकेट किया अवॉर्ड, BCCI यूथ चैंपियन को देगा 7.5 करोड़ की प्राइज मनी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने हरारे में कल इंग्लैंड को 100 रन से हराकर 6वीं बार अंडर-19 की ट्रॉफी अपने नाम की है। 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी फाइनल मैच में दो बड़े अवॉर्ड्स जीतें हैं। उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीतने के साथ ही 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी अपने नाम किया है। जीत के बाद यूथ टीम के खिलाड़ियों की चर्चाएं देशभर में हो रह है। 

    वैभव बोले- 'भोजपुरी' गाना बजाओ

    इस ऐतिहासिक जीत के बाद जब टीम सेलिब्रेशन का मौका आया तो पूरी टीम जमकर थिरकी। लेकिन माहौल ने गर्मी तब पकड़ी जब वैभव बोले...'पंजाबी गाना नहीं समझ आ रहा भोजपुरी बजेगा' वहीं इसके बाद वैभव ने कहा कि पवन सिंह का सॉरी-सॉरी प्ले किया जाए। वहीं इसके बाद सभी खिलाड़ी पवन सिंह के गाने पर नाचते नजर आए। 

    वहीं वीडियो के अंत में वैभव कहते हैं कि आज के लिए इतना ही काफी है बता दें यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन में फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा...'एक बिहारी सब पर भारी'

    BCCI टीम को देगी 7.5 करोड़ रुपए

    भारतीय कंट्रोल बोर्ड भारत की जूनियर टीम की इस शानदार जीत से बेहद खुश है। शनिवार को BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने प्राइज मी का ऐलान किया है। बोर्ड के सेक्रेटरी देवजीत सैकया ने शनिवार को एक्स पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है।

    एक्स पोस्ट-

    इस जीत से पूरा देश खुशी में झूम रहा है। भारत की यह टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही। टीम के सभी खिलाड़ियों को जीत की हार्दिक बधाईयां सात ही बोर्ड टीम मैनेजमेंट, कोचिंग स्टॉफ और सपोर्ट स्टॉफ को भी इस जीत का श्रेय देता है। ग्रैंड विक्ट्री पर हम टीम के लिए 7.5 करोड़ का कैश मनी देने का ऐलान करते हैं। 

    Twitter Post

    'सूर्यवंशी' तूफान में उड़ गई इंग्लैंड

    अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत के सबसे बड़े नायक वैभव सूर्यवंशी रहे। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की विस्फोटक पारी खेलने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी अपने नाम किया।

    पूरे टूर्नामेंट में बनाए 439 रन

    वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट के 7 मैचों में 62.71 की शानदार औसत से कुल 439 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 41 चौके और 30 छक्के निकले, जो किसी भी खिलाड़ी से सबसे ज्यादा रहे। लगातार आक्रामक और भरोसेमंद बल्लेबाजी ने उन्हें टूर्नामेंट का सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बना दिया। जिसने वर्ल्ड कप में खेली गई चिरंजीवी पारी से दुनियाभर का ध्यान खींचा।

    प्लेयर ऑफ द मैच औ र प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद वैभव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि वे यह अवॉर्ड पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को समर्पित करना चाहते हैं, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह सफर संभव हो पाया।

    Uploaded media
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts