खुशखबरी : स्वास्थ्य विभाग में बंपर वैकेंसी, MP में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

Follow on Google News
खुशखबरी : स्वास्थ्य विभाग में बंपर वैकेंसी, MP में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश
भोपाल। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सपना देख रहे मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। एमपी स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के स्वीकृत पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय में बुधवार को डिप्टी सीएम ने हेल्थ डिपार्टमेंट की समीक्षा बैठक ली। जिसमें विभागीय अधिकारी और कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

पदों में तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करें : डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि आवश्यक औपचारिकताओं की पूर्ति कर स्वीकृत पदों में तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करें। स्वीकृत पद के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षा आयोजित की जा चुकी हैं। उनके अंतिम परिणाम जारी करने के संबंध में विभागीय सामंजस्य के विषयों को प्राथमिकता से निराकृत करें। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों की पूर्ति का कार्य कर्मचारी चयन मंडल प्राथमिकता के साथ करें।

सेवाभाव से करें कार्य : डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी सेवाभाव से कार्य करें। क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक मेडिकल स्टाफ संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए अहम हैं, प्रदेश की पूरी आबादी से संबंधित हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय सामंजस्य के विषयों में संबंधित अधिकारी प्राथमिकता से नियमित संपर्क कर निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

इन पदों पर होगी भर्ती

एएनएम के 2576 पद, रेडियोग्राफर के 140 पद, लैब टेक्नीशियन के 265 पद और फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 472 पद कुल 3453 पद के परिणाम कर्मचारी चयन मंडल द्वारा शीघ्र जारी किए जाने के लिए कहा। डिप्टी सीएम शुक्ल ने नवीन स्वीकृत पदों के संबंध में लोक सेवा आयोग एवं कर्मचारी चयन मंडल को शीघ्र मांग प्रेषित करने के निर्देश दिए, जिससे भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जा सके। इसके साथ ही बैकलॉग और नवीन स्वीकृत पद मिलाकर विशेषज्ञ के 441 पद, चिकित्सा अधिकारी के 470 पद और दंत चिकित्सक के 156 पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को मांग प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है। ताकि प्रदेश में जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सकें।

नियुक्ति के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने एनएचएम द्वारा भर्ती किए जाने वाले स्वास्थ्य स्टाफ के पदों, नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की नियुक्ति के संबंध में वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मो. सुलेमान, अपर मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल मलय श्रीवास्तव, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. सुदाम खाड़े, मिशन संचालक एनएचएम प्रियंका दास, संचालक कर्मचारी चयन मंडल शणमुख प्रिया मिश्रा, संचालक स्वास्थ्य दिनेश श्रीवास्तव एवं विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ये भी पढ़ें- मोहन कैबिनेट : चिकित्सा शिक्षा में होगी सीधी भर्ती, आगर-मालवा में खुलेगा लॉ कॉलेज, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts