PlayBreaking News

राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम और राज को 2 दिन की और रिमांड, तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Follow on Google News
राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम और राज को 2 दिन की और रिमांड, तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
शिलांग। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में गुरुवार को शिलांग पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह सहित पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। शिलांग कोर्ट ने सुनवाई के बाद सोनम और राज को दो दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया, जबकि अन्य तीन आरोपी विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वकील ने दी जानकारी

वकील तुषार चंदा ने मीडिया को बताया- 'सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह को दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है। बाकी तीनों को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा।'

मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी

पेशी से पहले सभी आरोपियों को शिलांग के सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। इन सभी को 18 जून तक की पुलिस रिमांड में रखा गया था, जिसके दौरान पुलिस ने हत्या की घटना का रीक्रिएशन (पुनर्निर्माण) भी कराया।

इंदौर में SIT की बड़ी कार्रवाई

मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) इंदौर में लगातार छानबीन कर रही है। गुरुवार को क्राइम ब्रांच थाने में सोनम के यहां काम करने वाली दो युवतियों सहित तीन कर्मचारियों से पूछताछ की गई। इसके अलावा, सोनम को इंदौर से गाजीपुर छोड़ने वाले टैक्सी ड्राइवर पीयूष से भी करीब एक घंटे पूछताछ की गई। ड्राइवर ने बताया कि सोनम बुर्का पहनकर निकली थी और रास्ते भर गाड़ी से उतरकर कॉल्स करती रही।

SIT इन सवालों पर कर रही फोकस

  • राजा रघुवंशी के गहनों और संपत्ति का क्या हुआ?
  • सोनम ने किसी और के बैंक खाते का उपयोग क्यों किया?
  • हत्या की असल वजह क्या थी, अब तक स्पष्ट नहीं?
  • सूत्रों के मुताबिक, जांच का दायरा अब और बढ़ाया जा रहा है और आने वाले दिनों में अहम खुलासे हो सकते हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts