Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा... अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए Gen-Z के चर्चित नारों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में Gen Z और PDA मिलकर बीजेपी का पत्ता साफ कर देंगे। अखिलेश ने बीजेपी को हराने की इच्छा रखने वालों से सपा के साथ आने की अपील भी की।
एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा... अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला
एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, एक कचौड़ी, दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा, जिसके बाद उनका यह बयान चर्चा में आ गया। उन्होंने पीएम मोदी के Gen-Z सम्मेलन को लेकर भी तंज कसा और युवाओं के लिए जल्द कार्यक्रम करने की बात कही। राज्यसभा चुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को हराने वाले सभी लोगों का सपा स्वागत करती है और दावा किया कि कुछ विधायक उनके संपर्क में हैं।

Gen Z और PDA मिलकर BJP का करेंगे सफाया

अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में Gen Z और PDA मिलकर बीजेपी का पत्ता साफ कर देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी Gen-Z के बीच एक नारा सुनने को मिला है, एक कचौड़ी, दो समोसा- बीजेपी पर नहीं भरोसा। अखिलेश ने इसी अंदाज में बीजेपी पर हमला बोलते हुए नई पीढ़ी को अपने समर्थन में जोड़ने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: पिता NDA से राज्यसभा सांसद, बेटे को सपा ने बनाया उम्मीदवार; कौन हैं धनराज परिमल नथवानी?

'एक कचौड़ी दो समोसा' नारे पर चर्चा

सपा प्रमुख ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में Gen-Z के प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हो रहे नारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के बीच एक कचौड़ी, दो समोसा- BJP पर नहीं भरोसा का नारा सुनने को मिल रहा है। अखिलेश के इस बयान के बाद यह राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया। 

पीएम मोदी के Gen-Z सम्मेलन पर भी तंज

पीएम मोदी के Gen-Z सम्मेलन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने पहले ही भजन जैमिंग की बात कही थी और किसी ने उनकी बात सुनकर इसे कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा जल्द ही नौजवानों के लिए कार्यक्रम करेगी और पार्टी के मैनिफेस्टो में युवाओं के लिए बहुत कुछ रखा जाएगा।

Breaking News

राज्यसभा चुनाव में तीसरे प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा

राज्यसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के विधायकों से सपा के तीसरे प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन्हें भी बीजेपी को हराना है, वे आगे आ सकते हैं और समाजवादी पार्टी सभी का स्वागत करती है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। 

कुछ विधायक संपर्क में होने का दावा

अखिलेश यादव ने दावा किया कि कुछ विधायक पहले से उनके संपर्क में हैं और सपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के लिए तैयार हैं। राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को जीत के लिए 37 प्रथम वरीयता वोटों की जरूरत है और तीसरे प्रत्याशी को लेकर अतिरिक्त समर्थन जुटाने की कोशिशें चल रही हैं। 

ई-रिक्शा वाले बयान पर ब्रजेश पाठक को घेरा

हाल ही में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने युवाओं से नौकरी खोजने के बजाय ई-रिक्शा या टैक्सी चलाकर कमाई करने की बात कही थी। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे डिप्टी सीएम को ई-रिक्शा बुक करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यही डिप्टी सीएम अस्पतालों को बीमार कर चुके हैं और अस्पतालों को इलाज की जरूरत है। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि आने वाले दिनों में PDA और जनता बीजेपी का सफाया कर देगी। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts