Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'चूल्हे पर खाना नहीं बनाऊंगी...',5 महीने के बच्चे के साथ घर छोड़कर गई पत्नी; पति बोला- माफ कर दो, वापस लौट आओ

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गैस सिलेंडर को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी अपने 5 महीने के बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई। पति ने सिलेंडर भरवाने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पिछले तीन दिनों से पति पत्नी को ढूंढ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
5 महीने के बच्चे के साथ घर छोड़कर गई पत्नी; पति बोला- माफ कर दो, वापस लौट आओ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गैस सिलेंडर को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। नाराज पत्नी चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर अपने 5 महीने के बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई। पिछले तीन दिनों से पति उसे ढूंढ रहा है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

    बच्चे को साथ लेकर घर से निकली

    बताया जा रहा है कि पत्नी अपने साथ कुछ कपड़े और घर में रखे करीब 1000 रुपये भी ले गई है। यह मामला घुंघटेर थाना क्षेत्र के बौधनी मजरे खटौली गांव का है। यहां के रहने वाले अनिल कुमार की शादी दो साल पहले सुमन देवी (29) से हुई थी। दोनों का एक पांच महीने का बेटा भी है। अनिल एक निजी कंपनी में काम करता है।

    चूल्हे पर खाना बनाने से किया इनकार

    जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 8 बजे अनिल नाइट ड्यूटी करके घर लौटा था। घर आने के बाद उसने खाना मांगा तो पता चला कि खाना नहीं बना है। जब उसने पत्नी से वजह पूछी तो सुमन ने कहा कि वह अब चूल्हे पर खाना नहीं बनाएगी और गैस सिलेंडर भरवाने की मांग की।

    Breaking News

    कहासुनी के बाद घर छोड़कर चली गई

    इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद अनिल अपने कमरे में सोने चला गया। इसी दौरान सुमन देवी अपने कपड़े, 1000 रुपये और पांच महीने के बेटे को लेकर घर से चली गई। शाम करीब 4 बजे जब अनिल की नींद खुली तो पत्नी और बच्चा घर पर नहीं मिले।

    पुलिस कर रही तलाश

    काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी और बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अनिल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश की जा रही है।

    पति ने की घर लौटने की अपील

    पति अनिल कुमार ने भावुक होकर पत्नी से घर लौटने की अपील की है। उसका कहना है कि जो भी गलती हुई हो, माफ कर दो और वापस घर लौट आओ। अनिल ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में तलाश कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts