Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दामाद की आंखें फोड़ीं, गला रेता...अमेठी में लव मैरिज का खौफनाक बदला, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिवार पर दामाद की हत्या का आरोप है। बाजार से लौटते समय युवक को घर में बंद कर पीटा गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
अमेठी में लव मैरिज का खौफनाक बदला, जानें पूरा मामला
लव मैरिज से नाराज ससुरालवालों ने दामाद की बेरहमी से हत्या की

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में प्रेम विवाह को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटी की लव मैरिज से नाराज परिवारवालों ने अपने दामाद की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

तीन साल पहले घर से भागकर की थी शादी

गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे मान सिंह वार्ड नंबर-17 निवासी अंकित कश्यप (22) का पड़ोस में रहने वाली श्वेता यादव से प्रेम संबंध था। करीब तीन साल पहले दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। शादी के बाद लड़की के परिवार ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस जांच में श्वेता बालिग निकली। इसके बाद वह अपने पति अंकित के साथ दिल्ली में रहने लगी। दोनों के दो बेटे हैं।

दिल्ली से घर आया था अंकित

बताया जा रहा है कि 31 जुलाई को अंकित अपने परिवार को दिल्ली में छोड़कर अमेठी आया था। सोमवार रात उसे वापस दिल्ली लौटना था। इसी दौरान वह बाजार से कुछ सामान लेने गया था।

बाजार से लौटते ही किया हमला

आरोप है कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाजार से लौटते समय श्वेता के चाचा, दादा, दादी और अन्य परिजनों ने अंकित को पकड़ लिया और उसे घसीटकर घर के अंदर ले गए। परिजनों का आरोप है कि अंकित को एक कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

crime news

बेटे की चीख सुनकर पहुंचे घरवाले

अंकित की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गए। घायल अंकित को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद सड़क पर उतरे लोग

अंकित की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। देर रात करीब 11 बजे लोगों ने सुल्तानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सात थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

पुलिस ने मामले में लड़की के चाचा, दादी और बाबा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार था, जिसे बाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सरवणन टी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक रंजिश से जुड़ा हुआ लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस क्या बोली?

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts