PlayBreaking News

तानाशाही :किंग जोंग ने मंच से डिप्टी CM को बर्खास्त किया, कहा- "एक बकरी गाड़ी नहीं खींच सकती"

यह पूरी कार्रवाई ऐसे वक्त सामने आई है, जब उत्तर कोरिया में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की नौवीं पार्टी कांग्रेस की तैयारियां चल रही हैं। उत्तर कोरिया जैसे देश में किसी वरिष्ठ अधिकारी को इस तरह सार्वजनिक रूप से फटकार लगना असामान्य माना जाता है
Follow on Google News
किंग जोंग ने मंच से डिप्टी CM को बर्खास्त किया, कहा- "एक बकरी गाड़ी नहीं खींच सकती"
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    प्योंगयांग। उत्तक कोरिया में तानाशाही के लिए मशहूर नेता किंम जोंग उन एक बार फिर चर्चा में है। इस बार किम जोंग ने डिप्टी पीएम यांग सुंग-हो को बर्खास्त कर दिया है। कोरियाई न्यूज एजेंसी KCNA के मुताबिक, किम जोंग उन योर्गंसोन मशील कॉम्प्लेक्स में सोमवार को इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट के पहले चरण के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। 

    मंच में संबोधन के दौरान बर्खास्ती का आदेश

    किम मंच पर अपना संबोधन कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यांग सोंग- हो को हटाने का आदेश दिया। इतना ही नहीं उन्होंने डिप्टी पीएम को डांट भी लगाई। किम बोले..."बहुत देर होने से पहले अपने पैरों से खुद यहां से चले जाओ' वहीं आगे किम बोले- यांग बड़ी जिम्मेदारियां निभाने के लायक नहीं है" इस दौरान आसपास मौजूद दर्शकों में एक अजीब सा माहौल था। मानो तानाशाही की हद राजनीति तक सुरक्षित नहीं।

    एक बकरी गाड़ी नहीं खींच सकती

    वहीं किम ने अपने संबोधन में यह तक कह दिया कि "एक बकरी गाड़ी नहीं खींच सकती, यह हमारे कैडर अपॉइंटमेंट सिस्टम में हुई गलती थी। आखइर गाड़ी बैल खींचता है बकरी नहीं" हालांकि आगे उनका कहना है कि कई मौके दिए लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। बता दें किम ने कहा कि यांग को र्योंगसोंग मशीन कॉम्प्लेक्स के पहले चरण में आधुनिकीकरण में हुई गलतियों को सुधारने का कई बार मोहलत दी इसकेबाद भी काम में कोई सुधार नहीं देखा गया।

    पार्टी विरोधी न माना जाए- किम

    किम ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यांग को पद से हटाना अपरिहार्य हो गया था, हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि उन्हें पार्टी-विरोधी करार दिया जाए। किम के अनुसार, यांग ने पार्टी की केंद्रीय समिति के सामने ऐसे प्रस्ताव रखे जो न तो व्यवहारिक थे और न ही तथ्यों पर आधारित थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यांग ने निजी स्वार्थ के चलते पार्टी नेतृत्व को भ्रमित करने की कोशिश की, यहां तक कि पिछले महीने हुई पार्टी की एक अहम बैठक में भी यही रवैया देखने को मिला। किम ने कहा कि तमाम बातों के बावजूद यांग को सुधार का एक और अवसर दिया गया था।

    हालांकि बाद की घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया कि यांग में जिम्मेदारी और आत्मालोचना की भावना का अभाव है। किम के शब्दों में, “यह व्यक्ति शुरू से ही इसी तरह का रहा है और इसे किसी भी बड़ी या अहम जिम्मेदारी के योग्य नहीं समझा जा सकता।”

    काम में देरी के लिए अफसरों को फटकार लगाई

    यह पूरी कार्रवाई ऐसे वक्त सामने आई है, जब उत्तर कोरिया में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की नौवीं पार्टी कांग्रेस की तैयारियां चल रही हैं। उत्तर कोरिया जैसे देश में किसी वरिष्ठ अधिकारी को इस तरह सार्वजनिक रूप से फटकार लगना असामान्य माना जाता है, जिससे इस फैसले की गंभीरता और भी बढ़ जाती है।

    यांग सुंग-हो इससे पहले देश के मशीनरी उद्योग के मंत्री रह चुके हैं। बाद में उन्हें पदोन्नत कर मशीनरी सेक्टर की जिम्मेदारी संभालने वाला उपप्रधानमंत्री बनाया गया था। दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी हिस्सा थे, हालांकि वहां उनकी भूमिका स्थायी नहीं थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यांग की जगह अब किसे यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts