Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान के खार्ग द्वीप के पास धमाकों की आवाजें, टैंकर पर मिसाइल हमले की खबर

ईरान के खार्ग द्वीप के पास शनिवार को धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। स्थानीय सूत्रों के हवाले से ईरानी टैंकर को अमेरिकी मिसाइल से निशाना बनाए जाने की खबर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर मौजूद फार्स के संवाददाता को धुआं दिखाई नहीं दिया। ईरानी अधिकारियों ने भी तत्काल कोई बयान नहीं दिया।
ईरान के खार्ग द्वीप के पास धमाकों की आवाजें, टैंकर पर मिसाइल हमले की खबर

तेहरान। ईरान के खार्ग द्वीप के पास शनिवार को धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी में ईरान का प्रमुख तेल टर्मिनल है। धमाके ऐसे समय में हुए हैं, जब पास में एक ईरानी टैंकर को अमेरिकी सेना की ओर से निशाना बनाए जाने की अपुष्ट रिपोर्ट सामने आई है।

टैंकर पर मिसाइल हमले का दावा

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, खाड़ी की ओर से धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, लेकिन मौके पर धुएं का कोई निशान नहीं दिखाई दिया। धमाकों की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। राज्य से जुड़े नूरन्यूज ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी टैंकर को अमेरिकी सेना की ओर से दागी गई मिसाइल से निशाना बनाए जाने की अपुष्ट रिपोर्ट है। वहीं, समाचार वेबसाइट असर ईरान ने दावा किया कि टैंकर पर अमेरिकी सेना की ओर से दागे गए चार प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, उस समय टैंकर से सामान उतारा जा रहा था।

international

ईरान-अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

इन दावों को लेकर अभी तक ईरान या अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए टैंकर पर हमले और धमाकों के बीच संबंध की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

ट्रंप की धमकी के बाद बढ़ा तनाव

इससे पहले 31 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक लाइन की पोस्ट के साथ AI से बना एक वीडियो साझा किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि खार्ग द्वीप को 'blown to smithereens' किया जा रहा है। ईरानी अधिकारियों ने भी खार्ग द्वीप पर हमले की स्थिति में कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी थी। हफ्तों की अपेक्षाकृत शांति के बाद होर्मुज क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ने से फारस की खाड़ी में हालात पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts