PU Special :बीएसएनएल 5G के लिए करना होगा इंतजार, भोपाल-इंदौर में 2027 की पहली तिमाही तक शुरू हो सकती है सेवा

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की 5G सेवा के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में 2027 की पहली तिमाही तक 5G शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
बीएसएनएल 5G के लिए करना होगा इंतजार, भोपाल-इंदौर में 2027 की पहली तिमाही तक शुरू हो सकती है सेवा
बीएसएनएल 5G के लिए करना होगा इंतजार

राजीव सोनी, भोपाल। कंपनी अपने मौजूदा 4G नेटवर्क को ही सॉफ्टवेयर अपग्रेड और जरूरी तकनीकी बदलावों के जरिए 5G के लिए तैयार कर रही है। भोपाल में 5G साइट्स की इंटरनल टेस्टिंग शुरू होने की जानकारी सामने आई है, जबकि ग्वालियर और जबलपुर में सेवा बाद में शुरू हो सकती है। हालांकि, मध्यप्रदेश में लॉन्च की आधिकारिक तारीख अभी तय नहीं हुई है।

बीएसएनएल 5G के लिए करना होगा इंतजार

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की 5G टेक्नोलॉजी लॉन्च होने में अभी समय लग सकता है। मध्यप्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में कंपनी स्वदेशी तकनीक से तैयार 4G उपकरण लगा चुकी है। मंत्रालय स्तर पर 5G शुरू करने का निर्णय होने के बाद मौजूदा 4G बैंड को 5G में शिफ्ट करने की प्रक्रिया में करीब 4 से 5 महीने लग सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में BSNL टेलीग्राफ फैक्ट्री की दीवार गिरी, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत

2027 की पहली तिमाही में शुरू हो सकती है सेवा

बीएसएनएल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में 5G सेवा शुरू की जा सकती है। छोटे शहरों तक यह सुविधा पहुंचने में अपेक्षाकृत ज्यादा समय लग सकता है। फिलहाल पूरे देश में एक साथ 5G लॉन्च करना संभव नहीं माना जा रहा है, इसलिए इसे अलग-अलग क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है।

भोपाल में 5G साइट्स की इंटरनल टेस्टिंग शुरू

जानकारी के मुताबिक, भोपाल में 5G साइट्स की इंटरनल टेस्टिंग शुरू की जा चुकी है। हालांकि, आम ग्राहकों के लिए कमर्शियल सेवा शुरू होने में अप्रैल-मई 2027 तक का समय लग सकता है। भोपाल और इंदौर के बाद ग्वालियर और जबलपुर जैसे दूसरे बड़े शहरों में नेटवर्क का विस्तार किए जाने की संभावना है।

Breaking News

मौजूदा 4G नेटवर्क को किया जाएगा अपग्रेड

BSNL के अधिकारियों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर का 4G इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो चुका है। कंपनी अपने मौजूदा नेटवर्क को ही 5G के लिए तैयार कर रही है, जिसके लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेड और कुछ तकनीकी उपकरणों में बदलाव किए जा सकते हैं। जिन क्षेत्रों में 4G नेटवर्क पूरी तरह स्थापित हो चुका है, वहां 5G सेवा शुरू करने की प्रक्रिया अपेक्षाकृत आसान हो सकती है।

स्वदेशी तकनीक पर आधारित है BSNL का नेटवर्क

कंपनी का 4G नेटवर्क स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। खबर के मुताबिक, इसमें TCS और C-DOT की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसे जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट और मामूली कार्ड बदलाव के जरिए 5G के लिए अपग्रेड करने की तैयारी है। नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड करने से अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा सकती है।

BSNL के अधिकारी ने बताई लॉन्च की संभावित समयसीमा

BSNL मध्यप्रदेश सर्किल के चीफ जनरल मैनेजर मिथलेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में 4G नेटवर्क अब स्थिर हो चुका है और मौजूदा नेटवर्क को 5G के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग एडवांस स्टेज में चल रही है और केरल में दिसंबर तक सेवा शुरू करने की तैयारी है। मध्यप्रदेश के लिए अभी कोई निश्चित तारीख तय नहीं है, लेकिन नए साल की पहली तिमाही तक 5G शुरू होने की संभावना है। वहीं, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इससे पहले सितंबर-अक्टूबर 2026 में 5G सेवा शुरू होने की बात कही थी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts