पत्नी की हत्या के आरोपी का अंत:रेलवे ट्रैक पर मिला सिर कटा शव; बेटे से मुखाग्नि दिलाने की जताई अंतिम इच्छा

इंदौर- डाक सहायक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति अखिलेश सैनी (45) का शव रविवार को विदिशा जिले के गंजबासौदा-पवई रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला। शव का सिर धड़ से अलग था, जिससे पहचान और मौत की परिस्थितियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने परिजनों से प्रारंभिक पहचान कराई है, वहीं अंतिम पुष्टि के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
संबंधित खबर: चीखें दबाने को टीवी फुल वॉल्यूम कर, फिर रची खौफनाक हत्या की साजिश.. हत्याकांड के रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे
11 जुलाई को हुई थी उर्मिला की हत्या
डाक कुंज कॉलोनी निवासी और जीपीओ में पदस्थ डाक सहायक उर्मिला सैनी की 11 जुलाई की सुबह उनके शासकीय आवास में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में पति अखिलेश सैनी पर हत्या का आरोप लगा और वारदात के बाद से वह फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पहले 10 हजार और बाद में 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
संबंधित खबर: इंदौर में डाक सहायक उर्मिला सैनी की हत्या : पति ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
बेटी को सामान सौंपकर हुआ था फरार
जांच के दौरान सामने आया था कि पत्नी की हत्या के बाद अखिलेश अपनी बेटी प्रेक्षा (परी) के स्कूल पहुंचा था। वहां उसने बेटी को मोबाइल, एटीएम कार्ड, स्कूटर की चाबी और अन्य सामान सौंपा और फिर वहां से चला गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
ये भी पढ़ें: कोलकाता : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का आरोपी महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार, 10 दिन की पुलिस रिमांड पर
रेलवे ट्रैक पर मिला शव, छह किलोमीटर तक नहीं मिला सिर
शनिवार देर रात पुष्पक एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी। गंजबासौदा और पवई स्टेशन के बीच पुलिस को क्षत-विक्षत शव मिला, लेकिन सिर गायब था। पुलिस ने करीब छह किलोमीटर तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सिर बरामद नहीं हो सका। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान अखिलेश सैनी के रूप में की गई।
ये भी पढ़ें: नागालैंड में भूस्खलन से तबाही: 3 की मौत, 4 लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें
सुसाइड नोट में लिखी अंतिम इच्छा
पुलिस को जेब से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें अखिलेश ने अपने बेटे प्रायु से चिता को मुखाग्नि देने की इच्छा जताई है। साथ ही माता-पिता से बच्चों की देखभाल करने की अपील की है। नोट में उसने यूपीआई पासवर्ड का भी उल्लेख किया है।
ये भी पढ़ें: गुना में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित मासूम की मौत
नोट में लगाए व्यक्तिगत आरोप, पुलिस करेगी जांच
कथित सुसाइड नोट में अखिलेश ने अपनी पत्नी के चरित्र और एक वकील से संबंध होने जैसे व्यक्तिगत आरोप लगाए हैं तथा इन्हें हत्या की वजह बताया है। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में लिखी सभी बातों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही निष्कर्ष निकाला जाएगा।
डीएनए रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा
शव का सिर नहीं मिलने के कारण पुलिस डीएनए जांच कराएगी। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और डीएनए परीक्षण के बाद ही मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।












