चीखें दबाने को टीवी फुल वॉल्यूम कर, फिर रची खौफनाक हत्या की साजिश.. हत्याकांड के रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे

इंदौर। पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी (38) हत्याकांड में हर दिन नए और सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच और मृतका की बेटी प्रेक्षा के बयानों से साफ हो रहा है कि यह हत्या किसी आवेश में नहीं, बल्कि पूरी तैयारी और सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी। आरोपी पति अखिलेश सैनी ने वारदात को अंजाम देने से पहले हर पहलू की योजना बनाई थी, ताकि उसकी करतूत की भनक किसी को न लगे।
ये भी पढ़ें: मां की मौत के बाद मासूम बेटा बोला- ‘पापा रावण हैं, मैं उन्हें मार दूंगा’
जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद भी आरोपी के चेहरे पर किसी तरह का तनाव नहीं था। उसने खून से सने कपड़े घर के पास एक चेंबर में फेंके, नहाकर साफ कपड़े पहने, बालों में तेल लगाया और माथे पर तिलक लगाकर सीधे बच्चों प्रेक्षा और अव्यक्त के स्कूल पहुंच गया। वहां उसने बेटी को मां का नेकलेस, घर की चाबी और एटीएम कार्ड सौंपते हुए छुट्टी के बाद मौसी के घर जाने को कहा और वहां से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: इंदौर: जर्जर मकानों पर निगम की कार्रवाई तेज, मेट्रो स्टेशन के पास भवन ढहाया
प्रेक्षा ने पुलिस को बताया कि स्कूल से लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और टीवी की आवाज असामान्य रूप से तेज थी। आरोपी ने टीवी की वॉल्यूम 100 पर कर दी थी, ताकि उर्मिला की चीख-पुकार पड़ोसियों तक न पहुंच सके। घर के पहले ही कमरे में उर्मिला का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।
ये भी पढ़ें: शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को दी एक्सपायरी ब्रेड... IRCTC ने वेंडर पर लगाया 1 लाख का जुर्माना
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने हत्या के लिए पहले से हथियार जुटा रखे थे। घर से एक मेडिकल नाइफ बॉक्स मिला है, जिसका उपयोग बड़े ऑपरेशन या डिलीवरी के दौरान गहरे चीरे लगाने में किया जाता है। परिजनों का दावा है कि आरोपी ने सात लेयर तक कट लगाने वाला विशेष मेडिकल चाकू ऑनलाइन मंगवाया था और उसी से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस दावे और बरामद सामग्री की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: डिपोर्ट अभियान को और तेज करेगा अमेरिका : DHS बना रहा अपना विमान बेड़ा; 2032 तक संचालन की तैयारी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के अनुसार आरोपी ने पहले उर्मिला के सिर पर भारी वार किया, ताकि वे विरोध न कर सकें। मौत के बाद भी उसकी हैवानियत नहीं रुकी। शव का जबड़ा और चार दांत टूटे मिले, गर्दन कटी हुई थी और चेहरे पर कई जगह चाकुओं से वार किए गए थे।
ये भी पढ़ें: बादलों ने दिखाई बेरुखी: कई दिन से मेहरबानी नहीं कर रहे बादल
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने फरारी की योजना भी पहले से बना रखी थी। वह रेलवे स्टेशन और सरवटे बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में नजर आया, लेकिन इसके बाद ऐसे रास्तों से निकल गया, जहां कैमरों की निगरानी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने साथ एक डेबिट कार्ड भी लेकर भागा है और लगातार ठिकाने बदल रहा है।
ये भी पढ़ें: MP में प्रमोशन पर आरक्षण मामला : हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक हटाने से किया इनकार, अब स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई
फिलहाल पुलिस की चार विशेष टीमें सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपी अखिलेश सैनी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












