Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में डाक सहायक उर्मिला सैनी की हत्या :पति ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पति पर पत्नी उर्मिला सैनी की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है। मृतका एमजी रोड स्थित पोस्ट ऑफिस में डाक सहायक के पद पर कार्यरत थीं। घटना मनोरमागंज की डाक कॉलोनी में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पति ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
डाक सहायक उर्मिला सैनी की हत्या

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पत्नी की हत्या के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति ने वारदात से पहले अपने बच्चों को स्कूल भेजा और बाद में बड़ी बेटी को घर की चाबी और एटीएम कार्ड देकर मौसी के घर जाने को कहा। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे चरित्र पर शक (चरित्र शंका) का एंगल भी सामने आया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

बच्चों को स्कूल भेजने के बाद की हत्या

शनिवार सुबह संयोगितागंज थाना क्षेत्र की डाक विभाग कॉलोनी में अखिलेश सैनी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी उर्मिला सैनी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस का मानना है कि बच्चों के स्कूल जाने के बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।

/img/15/1783761959617

मृतका उर्मिला और पति अखिलेश

बेटी को दी घर की चाबी और एटीएम

जानकारी के अनुसार, वारदात के करीब एक घंटे बाद आरोपी अपनी बड़ी बेटी के स्कूल पहुंचा। वहां उसने बेटी को घर की चाबी और एटीएम कार्ड देते हुए कहा कि वह और उसकी मां किसी जरूरी काम से भोपाल जा रहे हैं। उसने बेटी से कहा कि वह स्कूल के बाद अपनी मौसी के घर चली जाए।

घर पहुंची बेटी तो सामने आया खौफनाक मंजर

स्कूल से लौटने के बाद जब बेटी घर पहुंची तो उसने मां को खून से लथपथ देखा। इसके बाद उसने पड़ोसियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Indore

परिवार ने बताया- लंबे समय से चल रहा था विवाद

परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले उर्मिला ने परिवार के एक सदस्य से कहा था कि वह अखिलेश से अलग होना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तलाक को लेकर किसी वकील से भी चर्चा चल रही थी।

चरित्र शंका का एंगल भी जांच में

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे चरित्र पर शक की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोपी अखिलेश सैनी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts