Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित मासूम की मौत

गुना जिला मुख्यालय के पास म्याना थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौरा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिका कार की टक्कर से बाइक सवार पति, पत्नी और उनके मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित मासूम की मौत
पति-पत्नी सहित मासूम की मौत

गुना। ग्वालियर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिका कार ने गुना की तरफ जा रहे बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही म्याना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर 

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर पति, पत्नी और उनका मासूम बच्चा गुना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भदौरा के पास सामने से ग्वालियर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अर्टिका कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई और एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में खत्म हो गया।

Meta Down: दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, प्रोफाइल और स्टोरीज लोड होने में आ रही दिक्कत

हादसे में तीन की दर्दनाक मौत 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अर्टिका कार की रफ्तार काफी तेज थी और बाइक सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे का मंजर बेहद दर्दनाक था। 

Breaking News

पुलिस ने कार चालक को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही म्याना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, तीनों शवों को एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

UP News: दूसरी शादी बनी मौत की वजह! अलीगढ़ में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पिता की कर दी हत्या

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। म्याना थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts