Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गाजियाबाद में बच्चों से भरी वैन पलटी, हादसे के बाद मचा हड़कंप, सभी बच्चे सुरक्षित

गाजियाबाद के प्रताप विहार में चार बच्चों को स्कूल ले जा रही निजी वैन अचानक पलट गई। हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित रहे और उन्हें स्कूल पहुंचाया गया।
गाजियाबाद में बच्चों से भरी वैन पलटी, हादसे के बाद मचा हड़कंप, सभी बच्चे सुरक्षित
गाजियाबाद में बड़ा हादसा टला, बच्चों से भरी वैन पलटी लेकिन सभी सुरक्षित

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक वैन अचानक सड़क पर पलट गई। हादसा प्रताप विहार इलाके में सेन चौक के पास करीब सुबह 7:30 बजे हुआ। वैन में डीएवी स्कूल जाने वाले चार बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात रही कि चारों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित रहे। जानकारी के मुताबिक, वैन को 35 साल का पल्लव चला रहा था। वह बाईपास, थाना क्रॉसिंग इलाके का रहने वाला है। रोज की तरह गुरुवार सुबह भी वह प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले चार बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकला था।

अचानक बिगड़ा वैन का बैलेंस

बताया जा रहा है कि वैन जैसे ही सेन चौक के पास पहुंची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वैन सड़क पर पलट गई। गाड़ी पलटते ही आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। सबसे बड़ी चिंता वैन के अंदर बैठे बच्चों को लेकर थी। चारों बच्चे करीब 13 से 14 साल के बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।

ये भी पढ़ें: 16 दिन बाद प्रशासन को याद आया चौराहा व्यस्त है! बेटी को न्याय दिलाने बैठे पिता को पुलिस ने हटाया

बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया

हादसे के बाद बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया। वहीं, उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बच्चों के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली।

Breaking News

स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी

हादसे को लेकर एक अहम जानकारी भी सामने आई है। जिस वैन से बच्चों को स्कूल ले जाया जा रहा था, वह डीएवी स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी। बच्चों के परिजनों ने आपस में मिलकर स्कूल आने-जाने के लिए इस निजी वैन की व्यवस्था की थी। फिलहाल हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं लगी है और न ही किसी तरह की जनहानि हुई है। चारों बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें स्कूल पहुंचा दिया गया। हालांकि, अचानक वैन का संतुलन बिगड़ने की वजह क्या रही, इसे लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts