मॉडिफाई साइलेंसर पर एक्शन :उज्जैन पुलिस ने अवैध साइलेंसर पर चलाया रोड रोलर, तीसरी बार हुई कार्रवाई

उज्जैन पुलिस ने अवैध मॉडिफाई साइलेंसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीसरी बार रोड रोलर चलाया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का यह अभियान कितना कारगर साबित होगा। एक बार फिर पुलिस ने 50 से अधिक अवैध साइलेंसरों को एक साथ रोड रोलर के नीचे कुचल दिया गया।
Follow on Google News
उज्जैन पुलिस ने अवैध साइलेंसर पर चलाया रोड रोलर, तीसरी बार हुई कार्रवाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। प्राचीन और धार्मिक नगरी उज्जैन अब शांत रहने की राह पर है। बुलेट मोटरसाइकिलों में तेज आवाज पैदा करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले लापरवाह युवाओं पर पुलिस ने तीसरी बार कड़ा एक्शन किया है। एक बार फिर पुलिस ने 50 से अधिक अवैध साइलेंसरों को एक साथ रोड रोलर के नीचे कुचल दिया गया। 

    5 लाख के साइलेंसर पर चला रोड रोलर 

    बता दें कि, यह बड़ी कार्रवाई सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा के निर्देश पर की गई है। यह तीसरी थी, पिछले डेढ़ महीने में पुलिस ने विभिन्न चेकिंग अभियानों के दौरान 50 बुलेट वाहनों से ये अवैध साइलेंसर जब्त किए थे। इनकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई गई। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले इन साइलेंसरों को टावर चौक पर सार्वजनिक रूप से रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया। इस एक्शन की खास बात यह रही कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नीतेश भार्गव स्वयं रोड रोलर पर बैठकर इस अभियान का नेतृत्व करते हुए दिखे। 

    ध्वनि प्रदूषण को रोकने का अभियान

    एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि यह कार्रवाई युवाओं के बीच बढ़ते तेज आवाज वाले साइलेंसर के फैशन को रोकने के लिए की गई है। इस तरह की तेज आवाजें राहगीरों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए गंभीर परेशानी पैदा करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसे नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

    अब तक 32 लाख से ज्यादा के साइलेंसर नष्ट

    ट्रैफिक डीएसपी दिलीप सिंह परिहार और विक्रमसिंह कनपुरिया के अनुसार, सोमवार को नष्ट किए गए 50 साइलेंसर के साथ एक हूटर भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि इस तीसरी कार्रवाई से पहले 3 अप्रैल 2024 को 12 लाख रुपए के 110 साइलेंसर और 20 अक्टूबर 2024 को 15 लाख रुपए के साइलेंसर पहले ही नष्ट किए जा चुके हैं। इस प्रकार, उज्जैन पुलिस अब तक कुल 32 लाख रुपए से अधिक मूल्य के मॉडिफाई साइलेंसरों को कुचल चुकी है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts