उज्जैन में हादसा, शिप्रा नदी में गिरी कार, टीआई का शव बरामद, एसआई-कॉन्स्टेबल को तलाश जारी

उज्जैन में हादसा, शिप्रा नदी में गिरी कार, टीआई का शव बरामद, एसआई-कॉन्स्टेबल को तलाश जारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक बेहद गंभीर हादसा सामने आया है। जहां शिप्रा नदी में कार गिरने से तीन पुलिसकर्मी लापता हो गए थे। राहत-बचाव अभियान में अब तक एक का शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव सुबह लगभग 8 बजे नदी से करीब 4 किलोमीटर दूर मिला। जबकि एसआई मदनलाल निमामा और कॉन्स्टेबल आरती पाल की तलाश जारी हैं।

    लापता लड़की का मामला जांचने जा रहे थे पुलिसकर्मी

    एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार, तीनों पुलिसकर्मी शनिवार को उज्जैन से चिंतामन के लिए निकले थे। वे एक 14 वर्षीय लड़की के लापता होने की जांच करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी सफेद रंग की कार पुल से अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। बताया गया कि कार कॉन्स्टेबल आरती पाल चला रही थीं।

    Twitter Post

    रेस्क्यू ऑपरेशन में जारी जद्दोजहद

    करीब 16 घंटे से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड और नगर निगम की टीमें बोट और ड्रोन की मदद से तलाश में जुटी हैं। रात को अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान को रोका गया था। लेकिन सुबह 7 बजे दोबारा शुरू कर दिया गया। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार पुल के लेफ्ट साइड से नीचे नदी में गिरी थी। पुल से लगभग 12 फीट नीचे नदी की गहराई थी। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाइयाँ आ रही हैं।

    नदी से एक अन्य पुरुष का शव मिला

    सर्चिंग के दौरान नदी से एक अन्य पुरुष का शव मिला है। पहले ये शव एसआई मदनलाल निमामा का माना जा रहा था। लेकिन बाद में इसके निमामा का नहीं होने की पुष्टि हो गई। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। रेस्क्यू टीम को पिछले 8 घंटे में अन्य के शव नहीं मिले हैं। फिलहाल कार भी बरामद नहीं हो सकी है। तलाश जारी है।

    रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें

    कॉन्स्टेबल आरती पाल की उम्र 41 साल थी और उनकी शादी नहीं हुई थी। छह महीने पहले उनके भाई का भी निधन हुआ था। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार ऑपरेशन में जुटी हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने आश्वासन दिया कि अंतिम तक खोज कार्य जारी रखा जाएगा ताकि कॉन्स्टेबल आरती पाल को भी सुरक्षित ढंग से निकाला जा सके।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts