सिक्योरिटी गार्ड से करोड़पति तक का सफर:आखिर कौन-सी लॉटरी ने रातोंरात बदल दी जिंदगी ?

अबू धाबी में कार्यरत नेपाली युवक तैयब खान और उनके चार दोस्तों ने मिलकर यूएई लॉटरी का ग्रैंड जैकपॉट जीता है। वर्षों से छोटी-छोटी रकम जोड़कर टिकट खरीदने वाले इस समूह को करीब 70 करोड़ रुपये से अधिक की इनामी राशि मिली है। इस जीत ने पांचों दोस्तों की किस्मत को रातों रात बदल दिया।
एक ईमेल ने बदल दी जिंदगी
ईद-उल-अजहा की छुट्टी वाली रात तैयब खान अपनी नियमित नाइट शिफ्ट पर तैनात थे। अबू धाबी के रुवैस इंडस्ट्रियल एरिया में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे तैयब के फोन पर अचानक एक ईमेल आया। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य संदेश समझा, लेकिन मेल पढ़ते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें पता चला कि उनका ग्रुप यूएई लॉटरी का ग्रैंड जैकपॉट जीत चुका है।
ये भी पढ़ें: 100 दिन, हजारों मौतें और तबाही... ईरान युद्ध ने दुनिया को कितना बदल दिया?
5 दोस्त मिलकर खरीदते थे टिकट
बता दें कि तैयब ने वर्ष 2024 में अपने चार नेपाली दोस्तों के साथ मिलकर लॉटरी टिकट खरीदना शुरू किया था। पांचों ने अपने समूह का नाम फ्यूचर मिलियनेयर्स रखा था। हर सप्ताह सभी सदस्य बराबर राशि जमा करते और एक टिकट खरीदते थे। सीमित आय के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को जिंदा रखा और लगातार प्रयास करते रहे।
छोटी बचत ने दिलाई बड़ी जीत
हर सदस्य करीब Dh50 यानी लगभग 1100 रुपये का योगदान देता था। यह रकम सुनने में भले ही छोटी लगे, लेकिन इसी नियमित निवेश ने उन्हें करोड़ों की खुशियां दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रैंड जैकपॉट की कुल राशि Dh30 मिलियन करीब 70 करोड़ से ज्यादा रही, जिसे पांचों दोस्तों में बराबर बांटा गया। इस तरह तैयब के हिस्से में करीब Dh6 मतलब 14 से 15 करोड़ की राशि आई।
ये भी पढ़ें: सुशासन तिहार में हंगामा: कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला
सबसे पहले खरीदेंगे घर
लॉटरी जीतने के बाद तैयब ने अपने भविष्य को लेकर कई योजनाएं बनाई हैं। उनका पहला लक्ष्य नेपाल में अपने परिवार के लिए एक बड़ा और मॉडर्न घर बनवाना है। इसके अलावा वह लंबे समय से पसंद की जाने वाली महिंद्रा थार और एक रोलेक्स घड़ी खरीदना चाहते हैं। उनका मानना है कि यह सफलता उनके परिवार के जीवन स्तर को पूरी तरह बदलेगी।
अब गार्ड की नौकरी छोड़ करेंगे बिजनेस
तैयब केवल खर्च करने के बजाय इस पैसे का उपयोग भविष्य सुरक्षित करने में करना चाहते हैं। उन्होंने दुबई के रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश करने और अपना बिजनेस शुरू करने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि यह अवसर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद कर सकता है।
हजारों प्रवासियों के लिए बनी प्रेरणा
तैयब खान की कहानी दुनिया भर में काम कर रहे लाखों प्रवासी मजदूरों को प्रेरित करती है। घर-परिवार से दूर रहकर मेहनत करने वाले लोगों के लिए यह सफलता उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। यह घटना बताती है कि मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ कभी-कभी किस्मत भी ऐसा साथ देती है, जो पूरी जिंदगी बदल देती है।












