PlayBreaking News

ग्वालियर:तालाब में कूदे दो भाई-एक बहन, एक की मौत, घर में मिला तीसरे भाई का शव

ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सागरताल में दो भाइयों और उनकी बहन ने एक साथ छलांग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया, लेकिन एक युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।
Follow on Google News
तालाब में कूदे दो भाई-एक बहन, एक की मौत, घर में मिला तीसरे भाई का शव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल की है, जहां तीनों भाई-बहन ने प्रताड़ना से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया। दो को बचा लिया गया, जबकि एक की मौत हो गई। वहीं, घर में एक और भाई मृत मिला, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

    सागरताल में कूदे भाई-बहन

    मंगलवार दोपहर सागरताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीनों भाई-बहन ने एक साथ छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तीनों को तालाब से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि एक युवक के फेफड़ों में पानी भर जाने से उसकी मौत हो गई। बाकी एक भाई और बहन की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

    ये भी पढ़ें: गर्मी में घूमना हुआ आसान ! रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनें चल पड़ीं, पहाड़ों तक मिलेगा कंफर्म टिकट

    पड़ोसियों पर प्रताड़ना का आरोप

    घटना के बाद इदरीश खान ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला लिया। इदरीश के हाथ में नोटों के बंडल भी मिले, जिन्हें लेकर उसने कहा कि पैसों को भी आग लगा दो। उसका कहना था कि इस तरह की जिंदगी जीने से बेहतर मौत को गले लगाना है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

    ये भी पढ़ें: MP News : दिल्ली में नरसिंहपुर की बेटी की स्वर्णिम दौड़, आराध्या जाट ने जीते दो गोल्ड मेडल

    घर में मृत मिला बड़ा भाई

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इदरीश खान का बड़ा भाई रहीश खान पहले से ही घर में मृत पड़ा था। इस सूचना के बाद माधौगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि उसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने क्यों आत्महत्या की। 

    पुलिस कर मामले की जांच पड़ताल 

    रेस्क्यू के बाद इदरीश ने साफ कहा कि वे मरने के इरादे से ही सागरताल गए थे। उसने बताया कि परिवार की आर्थिक और मानसिक स्थिति खराब थी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इदरीश की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही है। हालांकि, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल बहोड़ापुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी एंगल को पुलिस ध्यान में रख रही है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts