MP News :दिल्ली में नरसिंहपुर की बेटी की स्वर्णिम दौड़, आराध्या जाट ने जीते दो गोल्ड मेडल

नरसिंहपुर की छात्रा आराध्या जाट ने दिल्ली स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में दो स्वर्ण पदक जीतकर महाकौशल का नाम रोशन किया है।
Follow on Google News
दिल्ली में नरसिंहपुर की बेटी की स्वर्णिम दौड़, आराध्या जाट ने जीते दो गोल्ड मेडल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। नरसिंहपुर की एक बेटी ने न सिर्फ शहर अपितु प्रदेश का नाम दिल्ली में रोशन किया है।  नरसिंहपुर के रोशन धौरेलिया वर्ल्ड स्कूल की होनहार छात्रा आराध्या जाट ने दिल्ली स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 3 से 5 अप्रैल के बीच जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित हुई है।आराध्या ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

    /img/89/1775574069595

    आराध्या की सफलता बनी प्रेरणा

    प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल की। आराध्या 11वीं कक्षा की छात्रा है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने आराध्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आराध्या की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। अगर इसी तरह निरंतर मेहनत जारी रही, तो वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। आराध्या नगर पालिका में कार्यरत राजा जाट की बेटी है। बेटी की उपलब्धि से पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts