Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर के सिहोरा में व्यापारी से लाखों के जेवर लूटे, कार से टक्कर मारकर चार बदमाश फरार

जबलपुर के गौरहा गांव में कार सवार चार बदमाशों ने व्यापारी को टक्कर मारकर जेवर लूटे। लूट की कीमत 7 से 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

जबलपुर। सिहोरा के पास गौरहा गांव में शुक्रवार सुबह कार सवार चार बदमाशों ने सोना-चांदी के व्यापारी को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने पहले व्यापारी की गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपी उनके पास रखे जेवरात लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

कार से पीछा कर दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार बरगी मोहल्ला निवासी विकास सोनी (पिता मनोज सोनी) शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जेवरात लेकर गौरहा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई कार में सवार चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। व्यापारी के गिरते ही बदमाशों ने जेवरात लूटे और मौके से भाग निकले।

सतना में सराफा कारोबारी के सूने घर से डेढ़ करोड़ के जेवर चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

भागते समय गाय को भी मारी टक्कर

वारदात के बाद तेज रफ्तार से भाग रहे बदमाशों ने गौरहा गांव के पास एक गाय को भी टक्कर मार दी। गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। लूटे गए जेवरात की कीमत को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है। शुरुआती अनुमान 7 से 8 लाख रुपए का है, जबकि कुछ रिपोर्ट में 15 से 20 लाख रुपए बताए जा रहे हैं। वास्तविक कीमत की पुष्टि होना बाकी है।

छिंदवाड़ा में चोरों ने माता मंदिर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी

सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान, कार और लूटे गए जेवरात की कीमत का पता लगाया जा रहा है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts