Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या: गहने लूटे, जाते-जाते सोने का दांत भी तोड़कर ले गए

भोपाल के शाहजहांनाबाद में 75 वर्षीय महिला की हत्या हुई। बदमाश गहने और नकली दांत का सोना लूटकर फरार हुए। पुलिस जांच में जुटी है।
भोपाल में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या: गहने लूटे, जाते-जाते सोने का दांत भी तोड़कर ले गए

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुसकर गहने और नकली दांत का सोना लूट लिया। पुलिस के मुताबिक, वारदात वाजपेयी नगर मल्टी के एक फ्लैट में हुई। मृतका की पहचान कलरी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

भोपाल बुजुर्ग महिला हत्या मामले में पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है। एसीपी अनिल वाजपेयी इस जांच दल का नेतृत्व कर रहे हैं।

ये है पूरा मामला

शाहजहांनाबाद हत्याकांड में कलरी देवी अपने इकलौते बेटे के साथ रहती थीं। उनका बेटा मूक-बधिर है और श्यामला हिल्स स्थित सरकारी कार्यालय में नौकरी करता है। घटना के समय वह ड्यूटी पर गया हुआ था। कलरी देवी घर में अकेली थीं।

पुलिस के अनुसार, कलरी देवी की चार बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। शुक्रवार को हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई। घर में लूटपाट और हत्या के कारणों की जांच जारी है।

सोहागपुर में बुजुर्ग दंपती की हत्या का खुलासा, बेटा ही निकला कातिल; 12 घंटे में गिरफ्तार

दोपहर 2 बजे पड़ोसी ने की थी बातचीत

पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने कलरी देवी से बातचीत की थी। शाम करीब 4:30 बजे वह महिला काम से वापस लौटी। तब उसे फ्लैट का दरवाजा खुला मिला।

उसने आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद वह घर के भीतर पहुंची। वहां बाथरूम के सामने कलरी देवी अचेत अवस्था में पड़ी थीं। गले पर चोट के निशान थे। शरीर पर खून भी लगा हुआ था। पड़ोसियों और रिश्तेदारों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

नकली दांत का सोना भी लूटा

भोपाल डकैती मामले में लूटे गए सामान की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बदमाश महिला की नाक की लौंग, कान के झुमके और पैरों की पायल ले गए। नकली दांत में लगा सोना भी गायब मिला।

जांच के दौरान महिला के चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान मिले। उनके गले पर भी चोट के निशान पाए गए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लूट के दौरान कितनी हिंसा हुई। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस हत्या और लूट दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।

क्या बदमाशों को गहनों की जानकारी थी?

बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में पुलिस एक अहम पहलू की जांच कर रही है। क्या आरोपियों को पहले से गहनों की जानकारी थी? क्या उन्हें महिला की दिनचर्या के बारे में पता था? 

पुलिस के मुताबिक, कलरी देवी के घर नियमित रूप से आने-जाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके बेटे और अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी किसी करीबी की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देख रही है। इलाके के संदिग्धों और पुराने अपराधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। 

भोपाल में कर्ज और ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने की आत्महत्या, मौत से पहले 13 मिनट का बनाया वीडियो

एसीपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित

भोपाल क्राइम न्यूज के इस मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इसकी जिम्मेदारी एसीपी अनिल वाजपेयी को दी है। जांच दल में शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान शामिल हैं।

गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर भी टीम में हैं। इंस्पेक्टर राजवीर और योगिता को भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच और साइबर टीम को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस अलग-अलग तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

10 हजार रुपए का इनाम घोषित

शाहजहानाबाद हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ले रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच कई पहलुओं पर जारी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रही हैं।

Jitendra Shrivastava
By Jitendra Shrivastava

Latest Posts