गर्मी में घूमना हुआ आसान !रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनें चल पड़ीं, पहाड़ों तक मिलेगा कंफर्म टिकट

गर्मियों का मौसम आते ही देशभर में यात्राओं का सिलसिला तेज हो जाता है। कोई अपने गांव लौटता है, तो कोई परिवार के साथ हिल स्टेशन की सैर पर निकलता है। इसी बढ़ती भीड़ और यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने 2026 के लिए समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत कर दी है। हर साल की तरह इस बार भी रेलवे ने पीक सीजन में यात्रियों को राहत देने के लिए खास इंतजाम किए हैं। खासकर उत्तर भारत और उत्तराखंड-जम्मू जैसे पहाड़ी इलाकों में जाने वाले यात्रियों के लिए ये ट्रेनें बड़ी राहत लेकर आई हैं।
क्यों खास हैं ये समर स्पेशल ट्रेनें?
गर्मियों में ट्रेनों में भीड़ अपने चरम पर होती है। टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है और वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है। ऐसे में समर स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए राहत का बड़ा जरिया बनती हैं।
इन ट्रेनों की खासियत :
- कंफर्म टिकट मिलने की संभावना ज्यादा
- लोकप्रिय रूट्स पर अतिरिक्त ट्रेनें
- एसी, स्लीपर और जनरल-हर श्रेणी के कोच
- तीर्थ और पर्यटन दोनों के लिए उपयोगी
छपरा से जम्मू तवी के बीच चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन (05193/05194) यात्रियों के लिए सबसे बड़ी सुविधा बनकर सामने आई है।
ये भी पढ़ें: Bollywood News: रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD 3' पर शुरू हुआ काम, ला सकते हैं नया ट्विस्ट
कब से कब तक चलेगी?
- 6 अप्रैल से 13 जुलाई 2026 तक
- हर सोमवार और बुधवार
किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी?
यह ट्रेन कई बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जैसे: गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला और लुधियाना।
टाइमिंग क्या रहेगी?
- छपरा से: दोपहर 2 बजे रवाना
- जम्मू तवी/पठानकोट: अगले दिन रात 10:15 बजे पहुंच
- वापसी: बुधवार रात 12:30 बजे प्रस्थान
- छपरा आगमन: सुबह 9:15 बजे
ट्रेन में कोच व्यवस्था
इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे:
- 2 सेकेंड एसी
- 6 थर्ड एसी
- 2 थर्ड एसी इकोनॉमी
- 5 स्लीपर
- 2 जनरल/चेयर कार
गोरखपुर-लालकुआं स्पेशल: उत्तराखंड जाने वालों के लिए खुशखबरी
गोरखपुर से लालकुआं के बीच चलने वाली वीकली स्पेशल ट्रेन (05009/05010) भी यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
कब चलेगी ये ट्रेन?
- 10 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक
- सप्ताह में एक बार
मुख्य स्टॉपेज-
यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी- लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत समेत अन्य स्टेशन।
टाइमिंग डिटेल-
- गोरखपुर से: शाम 5:05 बजे प्रस्थान
- लालकुआं पहुंच: अगली सुबह 8 बजे
- वापसी: सुबह 10 बजे
- गोरखपुर पहुंच: रात 1:15 बजे
यह ट्रेन करीब 15 घंटे में सफर पूरा करेगी।
ये भी पढ़ें: NH-46 Case : हाईकोर्ट ने कहा-बैरिकेड्स लगा देंगे तो टाइगर सड़क कैसे पार करेंगे?
तीर्थ और पर्यटन दोनों के लिए फायदेमंद
इन समर स्पेशल ट्रेनों का फायदा सिर्फ पर्यटकों को ही नहीं, बल्कि तीर्थ यात्रियों को भी मिलेगा।
- जम्मू रूट से वैष्णो देवी जाने वालों को सुविधा
- उत्तराखंड रूट से नैनीताल और आसपास के हिल स्टेशनों तक आसान पहुंच
- परिवार और बच्चों के साथ यात्रा आसान
टिकट बुकिंग कैसे करें?
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय रहते टिकट बुक कर लें। टिकट बुकिंग के लिए आप इस्तेमाल कर सकते हैं-
- IRCTC की वेबसाइट
- NTES ऐप
समर स्पेशल ट्रेनों में सीटें सामान्य ट्रेनों की तुलना में ज्यादा समय तक उपलब्ध रहती हैं, लेकिन पीक सीजन में जल्दी बुकिंग करना ही बेहतर रहेगा।




















