Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मिसेज इंडिया प्लेनेट ब्यूटी में तृप्ति रहीं फर्स्ट रनर-अप

Follow on Google News
मिसेज इंडिया प्लेनेट ब्यूटी में तृप्ति रहीं फर्स्ट रनर-अप

भोपाल की तृप्ति शिंदे ने हाल में आयोजित मिसेज इंडिया प्लेनेट ब्यूटी पेजेंट में प्रथम रनर-अप का खिताब जीता है। इस पेजेंट में उन्हें तीन और सब-टाइटल - मिसेज इंडिया टैलेंटेड, मिसेज इंडिया फोटोजेनिक एवं मिसेज इंडिया प्लेनेट नार्थ सेंट्रल का खिताब भी दिया गया। इवेंट के प्रारंभिक चरण में लगभग 8000 लोगों ने इसमें भाग लिया था, जिसमें से टॉप-27 को फाइनल में प्रवेश दिया गया।

प्रतियोगिता का फाइनल राउंड होटल ताज विवांता, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इस मौके पर आयोजक प्रीति वशिष्ठ व अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ज्यूरी के रूप में उपस्थित रहीं। तृप्ति शिंदे कहा कि मैं एक होममेकर होने के साथ ही क्लासिकल डांसर भी हूं। साथ ही टेक्सटाइल डिजाइनर व सर्टिफाइड योगा ट्रेनर के रूप में भी सक्रिय हूं।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts