PlayBreaking News

‘होर्मुज स्ट्रेट खोलो वरना नरक में जाओगे’- ट्रंप की ईरान को कड़ी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। तय समयसीमा खत्म होने से पहले ट्रंप ने कड़ी चेतावनी दी है। NATO पर भी नाराजगी जताई गई। होर्मुज बंद रहने से कई देशों में तेल संकट की आशंका गहराती जा रही है।
Follow on Google News
- ट्रंप की ईरान को कड़ी धमकी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को इस अहम समुद्री रास्ते को खोलने के लिए अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान ने जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो अमेरिका सख्त कार्रवाई कर सकता है।

    ट्रंप की कड़ी चेतावनी

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ईरान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार का दिन ईरान में 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' - दोनों एक साथ मनाया जाएगा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा!!! होर्मुज खोल दो वरना तुम नरक में जाओगे — बस देखते जाओ! अल्लाह की जय हो। 

    /img/15/1775394577792

    10 दिन का दिया था अल्टीमेटम

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था। उन्होंने कहा था कि समय तेजी से खत्म हो रहा है और अगर तय समय सीमा तक स्थिति नहीं बदली तो अमेरिका कार्रवाई करेगा। ट्रंप के अनुसार, ईरान ने अपने पावर प्लांट पर हमला न करने के लिए पहले 7 दिन का समय मांगा था, जिसे बढ़ाकर 10 दिन कर दिया गया था।

    नाटो देशों और चीन से भी मांगी थी मदद

    होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने के लिए ट्रंप ने नाटो देशों और चीन से भी सहयोग की अपील की थी। लेकिन जब इन देशों ने खुलकर समर्थन नहीं दिया तो ट्रंप ने नाराजगी जताते हुए नाटो को “कागजी शेर” बताया और कहा कि अमेरिका के बिना नाटो ज्यादा मजबूत नहीं है।

    ये भी पढ़ें: 48 घंटे का अल्टीमेटम… फिर हमला! तेहरान में तबाही का ट्रंप का दावा, ईरान के कई टॉप सैन्य अधिकारी ढेर, शेयर किया विस्फोट का VIDEO

    ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पाबंदी

    ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर सख्त नियंत्रण लगा दिया है। ईरान का कहना है कि इस समुद्री रास्ते से अब सिर्फ उसके मित्र देशों के जहाज ही गुजर सकेंगे। अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगी देशों के जहाजों के लिए यह रास्ता बंद कर दिया गया है।

    कई देशों में तेल संकट की आशंका

    ईरान के इस फैसले के बाद एशिया और यूरोप के कई देशों में चिंता बढ़ गई है। खासकर पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देशों में तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। अगर यह स्थिति लंबी चली तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल संकट गहरा सकता है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts