दिल्ली के कैफे में देर रात पार्टी के बाद युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक कैफे में देर रात हुई पार्टी के बाद 22 वर्षीय युवती ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कैफे बंद होने के बाद चाबी से दोबारा खोला गया और वहां शराब पार्टी हुई। शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
 दिल्ली के कैफे में देर रात पार्टी के बाद युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
दिल्ली कैफे गैंगरेप मामले में तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित एक कैफे में देर रात पार्टी के बाद 22 साल की युवती ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवती और आरोपी एक ही कैफे में काम करते हैं। सभी लोग पार्टी करने के लिए दूसरे कैफे में पहुंचे थे। वहां शराब पीने और देर रात तक रुकने के बाद यह घटना हुई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

X Post

क्या कैफे बंद होने के बाद दोबारा खोला गया?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला प्रीत विहार इलाके के एक कैफे से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि युवती कड़कड़डूमा के क्रॉस रिवर मॉल स्थित कैफे 8 में काम करती है। वहीं, उसके साथ काम करने वाले कुछ अन्य लोग भी इस पार्टी में शामिल थे। सभी लोग प्रीत विहार स्थित सल्तनत नाम के कैफे में पहुंचे थे। कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो गया था। हालांकि, वहां मौजूद लोगों में से एक के पास कैफे की चाबी थी। इसके बाद कैफे को दोबारा खोला गया और सभी ने अंदर पार्टी शुरू कर दी। इस दौरान शराब पी गई और डांस भी हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग सुबह करीब 3:30 बजे कैफे से बाहर निकले थे।

तमिलनाडु में दीपम विवाद पर फिर तनाव, दीपथून पर नहीं जला कार्तिगई दीप, हिन्दू संगठनों और पुलिस में झड़प

दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप

युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कैफे से निकलने के बाद दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की। वहीं, पार्टी में मौजूद दूसरे लोगों पर भी इस घटना में साथ देने और मदद करने का आरोप है। शिकायत में कुछ महिला कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। घटना के बाद युवती तुरंत पुलिस थाने नहीं पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, वह दो अन्य युवतियों के साथ अपने एक दोस्त के पास चली गई थी। इसके बाद सुबह करीब 5:45 बजे वह पुलिस स्टेशन पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर लिया है।

दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने गैंगरेप से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पार्टी में कौन-कौन लोग मौजूद थे और घटना के समय किसकी क्या भूमिका थी। युवती के बयान के साथ ही कैफे में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यूपी चुनाव पर एसपी-कांग्रेस में दूसरे दौर की बैठक खत्म, रामगोपाल यादव बोले- बातचीत आगे जारी रहेगी, किसी ने नहीं मांगी कोई सीट

CCTV फुटेज से भी जुटाए जा रहे सुराग

पुलिस इस मामले में कैफे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों को एक गाड़ी में जाते हुए देखा गया है। पुलिस फुटेज और युवती के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़ी दूसरी जानकारियां भी सामने आ सकती हैं।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts