इंदौर में फिल्म शूटिंग पर कनाड़िया पुलिस पर आरोप ! निर्माता का फूटा गुस्सा, वीडियो में लिखा- 'SHAME ON INDORE POLICE'

इंदौर में वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान कनाड़िया थाना पुलिस के रवैये पर फिल्म निर्माता कपिल खड़िवाला ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि पुलिस ने शूटिंग टीम को परेशान किया और अप्रत्यक्ष रूप से पैसों की मांग की। विवाद के चलते शूटिंग रोककर टीम को मुंबई लौटना पड़ा। निर्माता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लिखा- 'SHAME ON INDORE POLICE'।
इंदौर में फिल्म शूटिंग पर कनाड़िया पुलिस पर आरोप ! निर्माता का फूटा गुस्सा, वीडियो में लिखा- 'SHAME ON INDORE POLICE'

इंदौर। मध्यप्रदेश में फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग को प्रोत्साहित करने के सरकारी प्रयासों के बीच इंदौर में पुलिस के रवैये को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म निर्माता कपिल खड़िवाला ने कनाड़िया थाना पुलिस पर शूटिंग के दौरान उनकी टीम को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। निर्माता ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपना विरोध दर्ज कराया। वीडियो में उन्होंने 'SHAME ON INDORE POLICE' लिखकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शूटिंग के दौरान पुलिस की ओर से लगातार अड़चनें पैदा की गईं और अप्रत्यक्ष रूप से पैसों की मांग की गई। विवाद के चलते शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी और पूरी टीम को मुंबई लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें: माफी मांगते हुए बोले जेनसन हुआंग- मुझसे हुईं बड़ी गलतियां, अब खुद को बदलने की कोशिश करूंगा

फिल्म 'गोरी शंकर' की शूटिंग में भी मिली थी मदद

कपिल खड़िवाला के मुताबिक, वर्ष 2024 में फिल्म 'गोरी शंकर' की शूटिंग मध्यप्रदेश में करने की योजना बनाई गई थी। उस समय शूटिंग की अनुमति और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मंत्री तुलसी सिलावट ने सहयोग किया था। इसके बाद फिल्म की शूटिंग की गई। निर्माता का कहना है कि प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं को यहां शूटिंग के लिए आमंत्रित करती है और हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर परिस्थितियां इन दावों से अलग दिखाई देती हैं।

ये भी पढ़ें: इंदौर में भगवान के भक्तों को ही लगाया 15 करोड़ का चूना! मुनाफे का मायाजाल बुनकर 65 से ज्यादा लोगों को ठगा

दिल्ली में होनी थी शूटिंग, निर्माता ने इंदौर को चुना

निर्माता ने बताया कि इस साल अभिनेत्री ईशा तलवार से जुड़ी एक वेब सीरीज की शूटिंग की योजना बनाई जा रही थी। पहले इसकी शूटिंग दिल्ली में करने की तैयारी थी, लेकिन कपिल खड़िवाला ने इंदौर की लोकेशन सुझाई। उनके सुझाव पर प्रोडक्शन टीम इंदौर पहुंची और यहां शूटिंग की तैयारियां शुरू की गईं। टीम को उम्मीद थी कि शहर में शूटिंग के लिए बेहतर माहौल और प्रशासनिक सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के कैफे में देर रात पार्टी के बाद युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

कनाड़िया थाना पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल

कपिल खड़िवाला का आरोप है कि इंदौर में शूटिंग के दौरान कनाड़िया थाना पुलिस ने टीम को परेशान किया। शूटिंग के दौरान पुलिस के हस्तक्षेप से काम प्रभावित हुआ। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से पैसों की मांग किए जाने का आरोप भी लगाया है। निर्माता का कहना है कि जिस उद्देश्य से टीम इंदौर आई थी, वह पूरा नहीं हो सका और लगातार पैदा हो रही परेशानियों के कारण शूटिंग रोकने का फैसला करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: गुजरात से इंदौर तक पुलिस की पड़ताल, सिर में लगी प्लेट ने खोली अंधे कत्ल की कहानी!

वीडियो में लिखा- 'SHAME ON INDORE POLICE'

घटनाक्रम से नाराज निर्माता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी आपबीती साझा की। वीडियो में 'SHAME ON INDORE POLICE' लिखकर उन्होंने पुलिस के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि फिल्म निर्माताओं को प्रदेश में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया जाता है, लेकिन यदि शूटिंग के दौरान इस तरह की दिक्कतें आएंगी तो निर्माता यहां आने से बचेंगे।

ये भी पढ़ें: PU Special : आवास नीति से शहर होंगे झुग्गी मुक्त, PPP मॉडल पर बनेंगे मल्टीस्टोरी आवास, भोपाल में 400 से ज्यादा, इंदौर में 646 स्लम एरिया चिह्नित

सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच सवाल

इंदौर में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं को देखते हुए यह मामला महत्वपूर्ण हो गया है। प्रदेश सरकार फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है। ऐसे में स्थानीय पुलिस और प्रशासन से सहयोग नहीं मिलने की शिकायतें फिल्म निर्माताओं के भरोसे को प्रभावित कर सकती हैं। फिलहाल कनाड़िया थाना पुलिस की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts