इंदौर में भगवान के भक्तों को ही लगाया 15 करोड़ का चूना! मुनाफे का मायाजाल बुनकर 65 से ज्यादा लोगों को ठगा

इंदौर। ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये समेटने वाले नितिन जोशी और उसकी पत्नी परागिता के ठगी नेटवर्क की परतें लगातार खुल रही हैं। पुजारियों और ज्योतिषियों को निशाना बनाने वाले इस दंपती के खिलाफ अब तक 65 से ज्यादा शिकायतें सामने आ चुकी हैं। पुलिस के मुताबिक ठगी का आंकड़ा करीब 15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जांच में दंपती के 28 बैंक खाते मिले हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर खाते खाली हैं या उनमें निगेटिव बैलेंस है। घर की तलाशी में पूजा घर से महज 13,700 रुपये मिले।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के कैफे में देर रात पार्टी के बाद युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
पूजा-पाठ के बहाने बिछाते थे ठगी का जाल
एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया के अनुसार, नितिन पुजारियों और ज्योतिषियों को पूजा-पाठ और अनुष्ठान के लिए अपने घर बुलाता था। इसी दौरान वह उनसे नजदीकियां बढ़ाकर निवेश और रकम दोगुनी करने का लालच देता था। भरोसा जीतने के बाद उनसे लाखों रुपये निवेश के नाम पर ले लेता था। दंपती की गिरफ्तारी की खबर फैलने के बाद कई नए पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें: गुजरात से इंदौर तक पुलिस की पड़ताल, सिर में लगी प्लेट ने खोली अंधे कत्ल की कहानी!
एक की रकम से दूसरे को देता था मुनाफा
ये भी पढ़ें: PU Special : एमपी के 55 लाख स्कूली बच्चों को अब तक नहीं मिली यूनिफॉर्म, 13 जिलों में प्रोफाइल अपडेट का काम अटका
पूछताछ में नितिन ने बताया कि वह चेन सिस्टम के तहत काम कर रहा था। एक निवेशक से रकम लेकर दूसरे निवेशक को मुनाफे के साथ पैसा लौटाता था। इससे लोगों का भरोसा बढ़ता गया और निवेश की रकम भी बढ़ती चली गई। कुछ शिकायतकर्ताओं को नितिन पहले लाखों रुपये का मुनाफा दे चुका था। इसी भरोसे में कई लोगों ने बड़ी रकम उसके हवाले कर दी।
ये भी पढ़ें: रियाद में हूतियों का हमला, 2 भारतीयों समेत 11 घायल; यमन में भी बरसे बम
28 बैंक खाते मिले, फिर भी हाथ खाली
पुलिस ने दंपती के वित्तीय लेन-देन की पड़ताल शुरू की तो 28 बैंक खातों की जानकारी सामने आई। लेकिन इनमें अधिकांश खाते खाली या निगेटिव बैलेंस में मिले। घर की तलाशी के दौरान पूजा घर से सिर्फ 13 हजार 700 रुपये बरामद हुए। अब पुलिस आरोपितों और शिकायतकर्ताओं के बैंक खातों का मिलान कर रही है। पूरे आर्थिक लेन-देन की कड़ियां जोड़ने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद भी ली जा रही है।
ये भी पढ़ें: सीहोर VIT यूनिवर्सिटी में फिर देर रात छात्रों का हंगामा, ब्लॉक-6 के बाहर जुटे सैकड़ों छात्र
साड़ी कारोबार के नाम पर भी कमाई का प्लान
जांच में यह भी सामने आया है कि नितिन साड़ी का कारोबार शुरू करने की योजना बना रहा था। इसके लिए वह निवेशकों से रकम लेकर कम कीमत पर साड़ियां खरीदने और कमीशन के जरिए कमाई करने की तैयारी में था। हालांकि, लगातार बढ़ते ब्याज और निवेशकों को भुगतान करने के दबाव ने उसे उलझा दिया। फिलहाल नितिन और परागिता पुलिस रिमांड पर हैं।




















