Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

48 घंटे में डील नहीं हुई तो फिर हमला करेगा अमेरिका ?ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने दी जवाबी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए फिर हमले की धमकी दी है। जवाब में ईरान ने भी विनाशकारी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जानिए आखिर दोनों देशों के बीच कितना बढ़ गया है तनाव।
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने दी जवाबी चेतावनी
file photo

मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर अगले 48 घंटे के भीतर शांति समझौता यानी पीस डील नहीं हुई, तो अमेरिका दोबारा हमला कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद पूरी दुनिया की नजरें अब ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव पर टिक गई हैं। ट्रंप के बयान के तुरंत बाद ईरान ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी नेतृत्व ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने हमला किया, तो उसका जवाब 'विनाशकारी' होगा।

ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका शांति चाहता है, लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका ने ईरान को शुक्रवार, शनिवार या रविवार तक का समय दिया है। ट्रंप का कहना है कि अगर इस दौरान कोई ठोस समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका फिर से हमला कर सकता है। ईरान पर हमले की धमकी नई बात नहीं है, लेकिन ट्रंप के दिमाग में क्या चल रहा है? 

ईरान ने दी पलटवार की चेतावनी

अमेरिकी धमकी के बाद ईरान ने भी कड़ा जवाब दिया है। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि अगर अमेरिका ने हमला किया, तो उसका असर सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रहेगा। ईरान ने दावा किया कि वह जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। एक मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि देश की सेना और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है।

Breaking News

क्या बढ़ सकता है महायुद्ध का खतरा?

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है, लेकिन इस बार हालात ज्यादा गंभीर माने जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में मध्य पूर्व में लगातार सैन्य गतिविधियां बढ़ी हैं। ऐसे में ट्रंप की सीधी चेतावनी और ईरान की जवाबी धमकी ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दोनों देशों के बीच बातचीत नहीं हुई, तो आने वाले कुछ दिन बेहद अहम साबित हो सकते हैं। दुनिया के कई देश भी इस तनाव को लेकर चिंता जता चुके हैं, क्योंकि इसका असर तेल बाजार से लेकर वैश्विक सुरक्षा तक पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: PM Modi: विदेश दौरे से लौटे पीएम मोदी, आज मंत्रिपरिषद की अहम बैठक; कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज

दुनिया की नजर अगले 48 घंटों पर

फिलहाल पूरी दुनिया की नजर अगले 48 घंटों पर टिकी हुई है। सवाल यही है कि क्या अमेरिका और ईरान बातचीत के रास्ते पर लौटेंगे या फिर हालात सैन्य टकराव की तरफ बढ़ेंगे। ट्रंप के बयान ने साफ कर दिया है कि अमेरिका दबाव की राजनीति से पीछे हटने के मूड में नहीं है, वहीं ईरान भी झुकने को तैयार नहीं दिख रहा। ऐसे में आने वाले दिन मध्य पूर्व ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts