Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहा, भगदड़ में 17 लोगों की मौत

कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल का एक हिस्सा ढहने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहा, भगदड़ में 17 लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सप्तमी की शाम चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल का एक हिस्सा भीड़ के दबाव के चलते ढह गया। इसके बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में जुटे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

X Post

पंडाल का हिस्सा गिरने से मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ के दबाव के कारण पंडाल का एक हिस्सा ढह गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। हादसे में घायल लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूजा आयोजक भी स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों की मदद करने में जुट गए। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य पर ध्यान दिया गया।

Featured News

ममता बनर्जी ने जताया दुख

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि घटना की खबर सुनकर वह बेहद स्तब्ध और दुखी हैं। ममता बनर्जी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि इस मुश्किल समय में घायलों के परिवारों को हिम्मत और साहस मिले।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts