Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूक्रेन की Starshield सैटेलाइट इंटरनेट स्पीड धीमी करने का आदेश व्हाइट हाउस से आया था - अमेरिकी अधिकारियों का दावा

अधिकारियों के मुताबिक SpaceX की मिलिट्री-ग्रेड सेवा को लिमिट करने से यूक्रेन के तेज गति वाले ड्रोन प्रभावित हुए, ट्रंप प्रशासन ने सीधे आदेश से किया इनकार। इसका सीधा असर यूक्रेन के एडवांस ड्रोन पर पड़ा। वह अपने ऑनबोर्ड नेविगेशन और गाइडेंस के लिए पूरी तरह इन्हीं सैटेलाइट रिसीवरों पर निर्भर हैं।
यूक्रेन की Starshield सैटेलाइट इंटरनेट स्पीड धीमी करने का आदेश व्हाइट हाउस से आया था - अमेरिकी अधिकारियों का दावा
अमेरिका ने यूक्रेन पर Starshield स्पीड धीमी की।

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन/कीव। यूक्रेन की सेना जो युद्ध के मैदान में संचार और ड्रोन हमलों के लिए सैटेलाइट इंटरनेट का इस्तेमाल करती है, उसकी स्पीड कम करने का निर्देश व्हाइट हाउस से दिया गया था। इस मामले से जुड़े दो अमेरिकी और एक पश्चिमी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों को निर्देश मिले थे कि यूक्रेनी सेना द्वारा उपयोग की जा रही SpaceX की 'Starshield' सेवा की इंटरनेट गति को जानबूझकर कम किया जाए।

स्पष्ट नहीं किस स्तर पर निर्णय लिया गया

नाम न छापने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि व्हाइट हाउस में यह निर्णय किस स्तर पर लिया गया और इसे लागू करने की जिम्मेदारी किसकी थी। गौरतलब है कि पेंटागन, Starlink के मिलिट्री-ग्रेड वर्जन 'Starshield' का सबसे बड़ा खरीदार है।

ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी का बड़ा असर, 9 महीने में 25 अरब डॉलर का नुकसान: CENTCOM चीफ एडमिरल ब्रैड कूपर

तेज रफ्तार ड्रोनों पर पड़ा असर

यूक्रेनी अधिकारियों ने इसी हफ्ते खुलासा किया था कि जब मिलिट्री-ग्रेड Starlink रिसीवरों को हाई-स्पीड पर चलने वाले प्लेटफॉर्म पर लगाया गया तो उन्होंने काम करना बंद कर दिया। इसका सीधा असर यूक्रेन के एडवांस ड्रोन पर पड़ा। यह अपने ऑनबोर्ड नेविगेशन और गाइडेंस के लिए पूरी तरह इन्हीं सैटेलाइट रिसीवरों पर निर्भर हैं।

ईरान में Elon Musk के Starlink पर शिकंजा, जैमर और GPS स्पूफिंग से सैटेलाइट इंटरनेट ब्लॉक, जेल और जुर्माने का प्रावधान

ट्रंप ने नहीं दिया था आदेश

इस बीच, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कीव की SpaceX की Starshield तकनीक तक पहुंच को प्रतिबंधित करने का कोई आदेश जारी नहीं किया था। हालांकि, अधिकारी के इस बयान से यह संभावना खत्म नहीं होती कि किसी अन्य सरकारी एजेंसी या अधिकारी ने यह कदम उठाया हो। लेकिन यह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के उस आरोप को जरूर खारिज करता है जिसमें उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया था।

स्टारलिंक की स्पीड अभी भी पूरी तरह बहाल नहीं

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रुसेल्स में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि देश में स्टारलिंक सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। इससे पहले लगाई गई पाबंदियों के कारण रूसी हमलों का जवाब देने की यूक्रेनी सेना की क्षमता प्रभावित हुई थी। जेलेंस्की ने कहा- स्पीड पूरी तरह पहले जैसी नहीं हुई है। अभी स्पीड को बहाल किया जा रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति का ट्रंप की डीजल डील पर हमला

 रूस और अमेरिका के बीच हुई डीजल डील पर जेलेंस्की ने कहा कि इससे पुतिन को युद्ध लड़ने का पैसा मिलेगा। जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि इस समझौते से पैसा घूमकर फिर से मॉस्को पहुंच जाएगा और रूस को युद्ध जारी रखने के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। ब्रसेल्स में चल रहे EU शिखर सम्मेलन के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुतिन ने शांति वार्ता की पूरी प्रक्रिया को मजाक बना दिया है और रूस की शांति स्थापित करने में कोई रुचि नहीं है। जेलेंस्की ने इस बात का स्वागत किया कि यूरोपीय सहयोगी देश अब रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन की आलोचना की और यूक्रेन द्वारा रूसी तेल रिफाइनरियों पर किए जा रहे हमलों को शर्मनाक करार दिया। ट्रंप के इस बयान के बाद EU नेताओं ने एकजुट होकर जेलेंस्की का समर्थन किया है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts