ऑफिस से 10 मिनट पहले निकली Gen Z कर्मचारी,CEO का आया तुरंत मैसेज, वायरल पोस्ट ने खोली कॉर्पोरेट कल्चर की पोल

Reddit पर वायरल हुई एक Gen Z कर्मचारी की पोस्ट ने कॉर्पोरेट ऑफिस के टॉक्सिक माहौल और अलग कर्मचारियों के लिए अलग नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ने पर CEO का मैसेज, खर्च का पैसा देर से लौटाना और अनपेड इंटर्न रखने का दबाव,जानिए क्या है पूरा मामला।
CEO का आया तुरंत मैसेज, वायरल पोस्ट ने खोली कॉर्पोरेट कल्चर की पोल
Reddit पर वायरल हुई एक Gen Z कर्मचारी की पोस्ट

आज के समय में कॉर्पोरेट ऑफिस का माहौल बहुत सुर्खियों में रहता है, और एक बार फिर यह चर्चा में है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक Gen Z कर्मचारी की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में कर्मचारी ने अपने ऑफिस के टॉक्सिक माहौल को बताया हैं, जिन्हें पढ़कर कई लोग कॉर्पोरेट कल्चर पर सवाल उठा रहे हैं।

सिर्फ 10 मिनट पहले निकली और CEO का आ गया मैसेज

कर्मचारी ने बताया कि वह एक दिन तय समय से सिर्फ 10 मिनट पहले ऑफिस से निकल गई थी। इसके कुछ ही समय बाद कंपनी के CEO का उसे मैसेज आ गया। कर्मचारी का कहना है कि इतनी छोटी-सी बात पर सीधे CEO का ध्यान जाना उसे हैरान कर गया।

सीनियर के लिए अलग नियम

पोस्ट में कर्मचारी ने दावा किया कि कंपनी में सीनियर और मैनेजर लंबे समय तक ब्रेक लेते हैं, लेकिन उन्हें कोई कुछ नहीं कहता। वहीं नए कर्मचारियों को लंच या चाय का ब्रेक भी मुश्किल से मिल पाता है। उनका कहना है कि ऑफिस में सभी के लिए एक जैसे नियम नहीं हैं।

ऑफिस का खर्च खुद उठाया, पैसे लौटाने में लगे 17 दिन

कर्मचारी ने यह भी आरोप लगाया कि ऑफिस के कुछ खर्च पहले उससे खुद करवाए गए। बार-बार याद दिलाने के बावजूद कंपनी ने करीब 17 दिनों बाद पैसे वापस किए। इससे उसे आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी हुई। वहीं पोस्ट के अनुसार, सुपरवाइजर ने उस पर बिना सैलेरी वाले सोशल मीडिया इंटर्न को रखने का दबाव बनाया। जब उसने इससे इनकार किया, तो उसे वीडियो प्रोडक्शन और सोशल मीडिया का पूरा काम अकेले संभालने की बात कही गई। कर्मचारी का कहना है कि इस तरह के दबाव ने नौकरी का माहौल काफी तनावपूर्ण बना दिया।

ये भी पढ़ें: Gujarat Paper Leak: गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! 12 में से 11 सवाल एग्जाम से पहले ही WhatsApp पर वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसी कंपनियों में लंबे समय तक काम करना सही नहीं है और बेहतर अवसर मिलने पर नौकरी बदल लेनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि किसी कर्मचारी के काम की बजाय उसके आने-जाने के समय पर ज्यादा नजर रखना अच्छे कार्यस्थल की निशानी नहीं है।

कॉर्पोरेट कल्चर पर फिर शुरू हुई बहस

इस वायरल पोस्ट के बाद एक बार फिर कॉर्पोरेट वर्क कल्चर, कर्मचारियों के साथ व्यवहार और ऑफिस में समान नियम लागू करने जैसे मुद्दों पर बहस तेज हो गई है। हालांकि, यह कर्मचारी का व्यक्तिगत दावा है और कंपनी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले दिन टली NEET पेपर लीक की सुनवाई, CBI का वकील नहीं पहुंचा

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts