कटनी में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 2 मजदूरों की मौत, 3 घायल

कटनी के पुरैनी में एक भीषण हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की छत का एक हिस्सा गिर गया। मलबे में दबने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 3 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
ये भी पढ़ें: दमोह में लोकायुक्त की कार्रवाई: 3 हजार की रिश्वत लेते हुए क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा, पैसे ट्रांसफर करने के लिए मांगी थी 5 हजार की घूस




















