Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों से भिड़ीं प्रज्ञा ठाकुर, बोलीं- फुटपाथ पर हरा पोतकर चढ़ा दी चादर

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों से भिड़ीं प्रज्ञा ठाकुर, बोलीं- फुटपाथ पर हरा पोतकर चढ़ा दी चादर
भोपाल। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय भोपाल में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुईं। जिसमें सांसद प्रज्ञा ठाकुर सड़क पर मजार को लेकर कलेक्टर से उलझ गईं। ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा ने दिए अमेजन पर FIR के आदेश, बोले- राष्ट्र का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, गणतंत्र दिवस पर इतने कैदियों की सजा होगी माफ

मजार यातायात में बाध नहीं पहुंचाती है?

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बैठक में कहा कि आप अतिक्रमण के नाम पर ठेले वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं। फुटओवर ब्रीज का निर्माण हो गया, लेकिन बीच में मजार कहां से आ गई। उन्होंने कहा कि आप फुटपाथ पर हरा पोतकर चादर चढ़ा दोगे तो इसका क्या असर पड़ेगा। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि क्या VIP रोड पर बनी मजार यातायात में बाध नहीं पहुंचाती है? सांसद ने अधिकारियों से पूछा, 'क्या आदमी पैदल नहीं चलेगा, क्या जिस समय निर्माण हुआ था उसका, वह स्थान था?… नहीं था।' ये भी पढ़ें: MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती: युवाओं को शिवराज सरकार का तोहफा, इन पदों की बढ़ाई संख्या

मजार पहले से थी, फुटपाथ बाद में बना: कलेक्टर

इस पर कलेक्टर ने सांसद ठाकुर को समझाते हुए कहा कि उस स्थान पर मजार पहले से ही थी, वहां पर फुटपाथ बाद में बना। इस पर भाजपा सांसद ने कलेक्टर से कहा कि वे इसे वेरिफाई कराएं। प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना था कि ये धार्मिक भावना का मामला नहीं है, धार्मिक भावना वहां होती है जहां उसका स्थान होता है। लेकिन अनाधिकृत क्यों? भाजपा सांसद ने कहा वे किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचा रही हैं, लेकिन अगर जबरदस्ती की बात है तो हम जब कानून बनाते हैं तो इन चीजों को देखना चाहिए। ये भी पढ़ें: MP Corona Update : भोपाल में कोरोना के सबसे ज्यादा 2024 नए केस, इंदौर के 21 मरीजों में BA.2 वैरिएंट मिला
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts