Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल में तेज रफ्तार जीप का कहर, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक ने मौके पर दूसरे अस्पताल में तोड़ा दम

शहडोल के जैतपुर में गढ़ाघाट के पास तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बेलिया निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई।
शहडोल में तेज रफ्तार जीप का कहर, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक ने मौके पर दूसरे अस्पताल में तोड़ा दम

शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिंकीबिजुरी रोड पर गढ़ाघाट में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक आ रही एक अनियंत्रित जीप ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में साथी थे और ग्राम बेलिया के निवासी थे।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बेलिया निवासी बद्री प्रसाद दास (37) अपने साथी सुरेंद्र जायसवाल (38) के साथ किसी कार्यवश बाइक से निकले थे। जैसे ही वे गढ़ाघाट में ठाकुर बाबा के समीप पहुंचे, तभी सामने से यानी जैतपुर की दिशा से आ रही काले रंग की एक तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।

जीप और चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। बद्री प्रसाद दास की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर हालत में सुरेंद्र जायसवाल को जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। जैतपुर थाना पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर फरार जीप और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, आखिरी सेल्फी के कुछ मिनट बाद उजड़ गया पूरा परिवार, तीन की मौत

मामले में कार्रवाई की जा रही है

एक जीप ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- समीर खान, थाना प्रभारी, जैतपुर

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts