Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह में लोकायुक्त की कार्रवाई: 3 हजार की रिश्वत लेते हुए क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा, पैसे ट्रांसफर करने के लिए मांगी थी 5 हजार की घूस

दमोह में लोकायुक्त की कार्रवाई: 3 हजार की रिश्वत लेते हुए क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा, पैसे ट्रांसफर करने के लिए मांगी थी 5 हजार की घूस
भोपाल। दमोह जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित आदिम जाति कल्याण विभाग के क्लर्क पीएल कोरी को 3000 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा। लोकायुक्त में शिकायत की गई थी कि शासन की सहायता राशि को अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए बाबू के द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। ये भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों से भिड़ीं प्रज्ञा ठाकुर, बोलीं- फुटपाथ पर हरा पोतकर चढ़ा दी चादर

बाबू ने 5000 हजार की रिश्वत मांगी गई थी

जानकारी के अनुसार, पथरिया विकासखंड आर अहिरवार के द्वारा इसकी शिकायत लोकायुक्त में की गई थी कि शासन द्वारा सहायता राशि दी जानी थी। उस राशि को अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए बाबू के द्वारा 5000 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। 2000 हजार की राशि दी जा चुकी थी। 3000 हजार की राशि बकाया होने पर इसके द्वारा लोकायुक्त में शिकायत की गई थी। जिसके बाद लोकायुक्त सागर की टीम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में छापा मारकर रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा ने दिए अमेजन पर FIR के आदेश, बोले- राष्ट्र का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, गणतंत्र दिवस पर इतने कैदियों की सजा होगी माफ

लोकायुक्त एसपी से की थी शिकायत

जानकारी देते हुए लोकायुक्त इंस्पेक्टर मंजू सिंह ने बताया कि पीड़ित के द्वारा लोकायुक्त एसपी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। बाबू को 3000 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। ये भी पढ़ें: MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती: युवाओं को शिवराज सरकार का तोहफा, इन पदों की बढ़ाई संख्या
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts