छत्तीसगढ़ के धमतरी में हादसा:अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नगरी थाना क्षेत्र के अमाली और गोरेगांव के बीच हुए इस हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। नगरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, और पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। 

    तेज रफ्तार हादसे की वजह 

    जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच तुरगा तालाब के पास घुमावदार सड़क पर यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान ग्राम अमाली निवासी देवनाथ कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का आगाज: 'खीर सेरेमनी' का किया गया आयोजन

    भारी वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर! 

    हादसे के बाद सड़क किनारे लगे पांच सीमेंट के पिलर टूटे और उखड़े हुए मिले। एक पिलर तो काफी दूर नाले में जा गिरा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोई भारी वाहन अनियंत्रित होकर पहले पिलरों से टकराया और फिर बाइक को टक्कर मारकर आगे निकल गया। वहीं मृतक का शव भी करीब 10 फीट दूर झाड़ियों में मिला।

    ये भी पढ़ें: युद्ध का बिल दुनिया से वसूलेगा ईरान? होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर लगाया 2 मिलियन डॉलर टोल

    CCTV फुटेज के आधार हो रही जांच 

    स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास की दुकानों में लगे CCTV कैमरों की जांच से हादसे का सच सामने आ सकता है। रात के समय यह सड़क सुनसान रहती है, जिससे वाहन चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts