Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विधायक सुदेश राय का दावा-12 साल में 6 हजार करोड़ के विकास कार्य कराए, अब 4 हजार करोड़ का नया लक्ष्य; जनता की हर समस्या दूर करेंगे

सीहोर विधायक सुदेश राय ने जन्मदिन पर 6 हजार करोड़ के विकास कार्य कराने का दावा किया। अब 4 हजार करोड़ के अतिरिक्त निर्माण कार्यों का लक्ष्य रखते हुए जनता की हर समस्या के समाधान का संकल्प दोहराया।
सीहोर। विधायक सुदेश राय केे जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

सीहोर। जन्मदिन के जश्न के बीच सीहोर विधायक सुदेश राय ने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में अब तक विधानसभा क्षेत्र में 6 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। अभी विकास का सफर थमा नहीं है, बल्कि 4 हजार करोड़ रुपए के अतिरिक्त निर्माण कार्य कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विधायक ने दो टूक कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान करना और विकास योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

12 साल की सेवा, विकास का दावा

मंगलवार को लीसा टॉकीज मैदान में जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे हजारों नागरिकों का अभिवादन करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झंडे के नीचे काम करते हुए उन्हें 12 वर्ष हो चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र की जनता ने लगातार विश्वास जताया और तीसरी बार सेवा का अवसर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में क्षेत्र की जरूरतों के मुताबिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई पर फोकस

विधायक ने सीहोर, श्यामपुर, दोराहा, अहमदपुर, चरनाल, बरखेड़ा हसन और चंदवाड़ जागीर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के लिए स्कूल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल और आवागमन सुगम बनाने के लिए सड़कों का निर्माण लगातार कराया जा रहा है। किसानों को जल्द ही नर्मदा जल मिलने की बात भी उन्होंने कही। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और जनहितैषी योजनाओं को आगे बढ़ाने का दावा किया।

4 हजार करोड़ के नए कामों का लक्ष्य

विधायक राय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में अभी 4 हजार करोड़ रुपए के अतिरिक्त निर्माण कार्य कराने का लक्ष्य है। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से सभी को साथ लेकर विकास की रफ्तार और तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की खुशहाली, समृद्धि और प्रगति के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

ये भी पढ़ें: गोपाष्टमी पर कुबेरेश्वरधाम में उमड़े श्रद्धालु, 56 भोग और 108 पकवानों से सजा अन्नकूट महोत्सव

जन्मदिन पर सेवा कार्यों से सप्ताहभर चला आयोजन

विधायक सुदेश राय का जन्मदिन विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने महोत्सव के रूप में मनाया। एक सप्ताह पहले से ही युवाओं ने सेवा गतिविधियां शुरू कर दी थीं। कहीं रक्तदान किया गया तो कहीं फल और अन्न का वितरण किया गया। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। जन्मदिन पर विधायक ने धर्मपत्नी समाजसेविका अरुणा राय, बेटी अनुष्का राय, बेटे राज राय और पारिवारिक सदस्यों के साथ कस्बा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

दिग्गज नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं

विधायक राय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित भाजपा नेताओं, पार्षदों और मंडल अध्यक्षों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: सीहोर की बेटी गुंजन ने कराटे में दिखाया दम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...

Latest Posts