Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का आगाज:'खीर सेरेमनी' का किया गया आयोजन

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत इस बार एक अनोखी परंपरा के साथ हुई, जहां ‘खीर सेरेमनी’ के जरिए माहौल को सकारात्मक और उत्साहपूर्ण बनाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद खीर बनाकर सभी को परोसी।
'खीर सेरेमनी' का किया गया आयोजन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ‘खीर सेरेमनी’ के साथ शुरू हुआ यह बजट सत्र केवल एक परंपरा नहीं बल्कि सरकार की कार्यशैली और सोच को दर्शाता है। सहभागिता, पारदर्शिता और विकास के वादों के साथ यह बजट सत्र दिल्ली के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। 

    परंपरा और सहभागिता का अनूठा संगम

    बजट सत्र से पहले आयोजित इस ‘खीर सेरेमनी’ में एक बड़ी कड़ाही में खीर तैयार की गई और उसे वहां मौजूद लोगों में बांटा गया। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से स्कूली बच्चों को खीर खिलाकर कार्यक्रम को खास बना दिया। बच्चों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद जताया। इस आयोजन में मंत्री, विधायक, अधिकारी और कई क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए। 

    ‘हलवा सेरेमनी’ से प्रेरित है पहल

    दिल्ली सरकार की यह पहल केंद्र सरकार की ‘हलवा सेरेमनी’ की तर्ज पर की जा रही है। संसद में बजट पेश होने से पहले हलवा सेरेमनी उस प्रक्रिया का संकेत होती है कि बजट प्रक्रिया अब अपने अहम चरण में पहुंच गई है। इसी तरह दिल्ली में ‘खीर सेरेमनी’ को भी बजट प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत और उसमें शामिल सभी लोगों के योगदान के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि इस परंपरा की शुरुआत 2025 में पहली बार की गई थी।

    ये भी पढ़ें: युद्ध का बिल दुनिया से वसूलेगा ईरान? होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर लगाया 2 मिलियन डॉलर टोल

    'बजट में हर वर्ग का रखा गया है ध्यान'

    सीएम ने बताया कि इस बार का बजट दिल्ली के विकास पर केंद्रित होगा। सड़कों, सुविधाओं और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि लंबे समय से लंबित योजनाओं को पूरा कर राजधानी को नई दिशा दी जाए। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts