'टॉक्सिक' ने रक्षाबंधन पर मचाया धमाल, यश की फिल्म ने पार किया 160 करोड़ का आंकड़ा

टॉक्सिक ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपए का शानदार बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई गिरकर 37.65 करोड़ रुपए रह गई, जिससे कलेक्शन में करीब 64 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। दो दिनों में फिल्म ने 137 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली थी। अब रक्षाबंधन की छुट्टी से तीसरे दिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिलता दिखाई दे रहा है।
पहले दिन 100 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉक्सिक ने रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की और यश के लिए भी यह एक खास रिकॉर्ड बन गया। दूसरे दिन कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म दो दिन में 137 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाने में कामयाब रही।
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली बहनों को मिली राहत, इंदौर में 56 हजार से ज्यादा महिलाओं ने की मुफ्त बस यात्रा
दूसरे दिन कमाई में आई 64 प्रतिशत की गिरावट
फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन 37.65 करोड़ रुपए रहा, जो पहले दिन की तुलना में करीब 64 प्रतिशत कम था। फिल्म को मिले नेगेटिव रिव्यूज का असर दूसरे दिन की कमाई पर भी दिखाई दिया। हालांकि, रक्षाबंधन की छुट्टी ने तीसरे दिन फिल्म को संभालने का मौका दिया और दोपहर तक 17 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
रक्षाबंधन की छुट्टी से फिल्म को मिला फायदा
रक्षाबंधन के मौके पर टॉक्सिक को दर्शकों की छुट्टी का फायदा मिलता नजर आ रहा है। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 160 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है।
यश ने चार साल बाद किया धमाकेदार कमबैक
टॉक्सिक के जरिए यश ने करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म की आलोचना के बावजूद उनकी एक्टिंग और स्वैग को दर्शकों से पसंद किया जा रहा है। फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली यश की दूसरी फिल्म बन गई है, इससे पहले केजीएफ 2 ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर घर जाने की उम्मीदों पर फिरा पानी, इंदौर से रीवा-जबलपुर की उड़ानें निरस्त
टॉक्सिक को मिले मिक्स रिव्यूज
टॉक्सिक एक पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। हालांकि, यश की परफॉर्मेंस और उनका स्वैग फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली बातों में शामिल है।




















