Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

TMC में बड़ी टूट!नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में शामिल होंगे बागी सांसद, NDA समर्थन की अटकलें तेज

टीएमसी में बड़ी टूट के संकेत सामने आए हैं जहां बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में शामिल होंगे। इस बड़े घटनाक्रम के साथ ही उनके द्वारा एनडीए को समर्थन दिए जाने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।
नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में शामिल होंगे बागी सांसद, NDA समर्थन की अटकलें तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा सियासी भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक TMC के बागी सांसद जल्द ही नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में शामिल हो सकते हैं और पार्टी विलय के बाद NDA को समर्थन देने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर हुई अहम बैठक ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे TMC के कई सांसद

रविवार को TMC के कई वरिष्ठ सांसद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और BJP नेता भूपेंद्र यादव के आवास पहुंचे। सूत्रों के अनुसार ये नेता करीब दो घंटे तक वहां मौजूद रहे। इस बैठक को TMC के भीतर बढ़ती नाराजगी और संभावित राजनीतिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक में शामिल नेताओं में सुदीप बंद्योपाध्याय, सायनी घोष, माला रॉय, प्रसून बनर्जी, अरूप चक्रवर्ती, शताब्दी रॉय, काकोली घोष समेत कई बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा जगदीश बसुनिया, पार्थ भौमिक, जून मालिया, मेटाली बाग और बापी हलधर भी वहां पहुंचे।

लोकसभा स्पीकर से भी मिले बागी सांसद

इसी बीच TMC सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। इसके बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गईं। माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर चल रहे मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं।

अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर को लिखा पत्र

TMC के राष्ट्रीय महासचिव और संसदीय दल के नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर किसी भी अलग गुट को मान्यता नहीं देने की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि लोकसभा में TMC केवल अधिकृत नेतृत्व और पार्टी व्हिप के तहत काम करती है। साथ ही दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखने की बात भी कही गई है।

ये भी पढ़ें: Bharat Innovates Event in France : पीएम मोदी बोले-इनोवेशन भारत के डीएनए में है, हम बड़े पैमाने पर नवाचार की क्षमता रखते हैं

चुनावी हार के बाद बढ़ी अंदरूनी कलह

सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद TMC के अंदर असंतोष लगातार बढ़ रहा था। कई नेता पार्टी के फैसलों और नेतृत्व शैली से नाराज बताए जा रहे हैं। अब दिल्ली में हुई इस बैठक ने संकेत दे दिए हैं कि मामला सिर्फ नाराजगी तक सीमित नहीं है बल्कि बड़े राजनीतिक फेरबदल की तैयारी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Job fair : राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस लगाएगी रोजगार मेला, 150 से ज्यादा कंपनियों करेंगे युवाओं की भर्ती

शुभेंदु अधिकारी का हमला

इस पूरे घटनाक्रम पर BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि घमंड और अत्याचार की राजनीति ने TMC को इस स्थिति तक पहुंचाया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या TMC में वास्तव में बड़ी टूट होने वाली है या फिर यह सिर्फ राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts