Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांग्रेस की न्याय यात्रा में इस बार भी शामिल होंगे मप्र के युवा

यात्रा का स्वरूप बदला: मध्यप्रदेश के कुछ नेता मणिपुर से शामिल हुए, कुछ अगले पखवाड़े जुड़ेंगे
Follow on Google News
कांग्रेस की न्याय यात्रा में इस बार भी शामिल होंगे मप्र के युवा

नरेश भगोरिया-भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को मणिपुर से शुरू हो गई। पहली भारत जोड़ो यात्रा की तरह इस बार भी मप्र के पदयात्री शामिल होंगे। इस बार यात्रा का स्वरूप बदला होने से यात्रा में आरंभ से समाप्ति तक चलने वाले ‘भारत यात्रियों’ का चयन नहीं किया है, लेकिन फिर भी यात्रा में शामिल होने के लिए कई युवा उत्साहित हैं। खास तौर से वे युवा जो पिछली भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से श्रीनगर तक पैदल चले थे। युवा इस बार भी अलग-अलग स्थानों पर यात्रा में शामिल होंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 से शुरू होकर 30 जनवरी 2023 तक चली थी। यात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सफर तय किया था। यात्रा में देशभर के 114 भारत यात्री चुने गए थे इनमें से मप्र के 10 युवा भी शामिल थे।

मणिपुर और नागालैंड में साथ रहे भोपाल के अंशुल

भोपाल के युवा नेता अंशुल त्रिवेदी पिछली बार पूरी यात्रा में पैदल चले थे। इस बार वे यात्रा के पहले दिन इंफाल पहुंच गए थे। एनएनयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ वे मणिपुर और नागालैंड में शामिल हुए। अंशुल ने बताया कि यात्रा का स्वरूप इस बार बदला है। मैं भी पूरी यात्रा में शामिल रहता लेकिन बदले स्वरूप में यह संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि मैं मणिपुर और नागालैंड में देख रहा हूं कि यात्रा को लेकर लोगों, खासकर युवा उत्साहित हैं। यात्रा लोगों के दिलों में खास जगह बना रही है।

रायसेन जिले के परेश असम से शामिल होंगे

रायसेन जिले के दिवटिया गांव के निवासी परेश नागर इस बार असम से यात्रा में शामिल होंगे। परेश ने बताया कि मैं यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित पहली बार भी था और अभी भी हूं। यात्रा इस बार बस से होगी और शहरों और गांवों में पदयात्रा होगी। मैं असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल रहूंगा। अगर संभव हुआ तो मैं और मेरे कुछ साथी गुजरात तक यात्रा के सहयात्री होंगे। पिछली बार भारत यात्री रहे परेश ने दिवाली और दशहरा भारत जोड़ो यात्रा के कैंप में रहकर मनाए थे। परेश ने नेत्रदान का संकल्प भी लिया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts