Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बड़े पर्दे पर मीना कुमारी का रोल निभाएंगी ये पॉपुलर एक्ट्रेस, बायोपिक के लिए मिला ऑफर

बड़े पर्दे पर मीना कुमारी का रोल निभाएंगी ये पॉपुलर एक्ट्रेस, बायोपिक के लिए मिला ऑफर

मुंबई। हिंदी सिनेमा की ‘ट्रेजेडी क्वीन’ मीना कुमारी की ज़िंदगी अब बड़े पर्दे पर जीवंत होने जा रही है। फिल्म निर्माता सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने सारेगामा और अमरोही परिवार के साथ मिलकर इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक के राइट्स हासिल कर लिए हैं। बायोपिक की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच यह चर्चा का विषय बनी हुई है कि आख़िरकार इतनी जटिल और गहराई वाली भूमिका को निभाने की जिम्मेदारी किस एक्ट्रेस को दी जाएगी। अब इस चर्चित प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा नाम सामने आया है– कियारा आडवाणी।

मीना कुमारी की भूमिका के लिए कियारा को ऑफर

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इस किरदार को निभाने के लिए बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा कियारा आडवाणी को अप्रोच किया गया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट कियारा को सुनाई जा चुकी है और उन्हें इसकी कहानी काफी पसंद भी आई है। हालांकि अभी तक उन्होंने फिल्म को साइन नहीं किया है, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर और क्रिएटिव टीम को पूरा विश्वास है कि कियारा इस किरदार के साथ न्याय कर सकती हैं और दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ पाएंगी।

प्रेग्नेंसी के बाद कियारा की पहली फिल्म

कियारा आडवाणी इस समय प्रेग्नेंसी फेज में हैं, और हाल ही में अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। यदि यह फिल्म फाइनल होती है, तो यह उनकी प्रेग्नेंसी के बाद की पहली फिल्म बन सकती है, जो न केवल उनके करियर के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी एक बड़ा सिनेमाई अनुभव साबित हो सकता है।

2016 में मिली पहचान, अब बायोपिक के जरिए नया मोड़

कियारा आडवाणी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 में की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 2016 में आई फिल्म से मिली। उसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और खुद को एक वर्सेटाइल परफॉर्मर के रूप में स्थापित किया है। मीना कुमारी जैसी दर्द और गहराई से भरी भूमिका उनके लिए एक नई चुनौती हो सकती है।

फिलहाल आधिकारिक ऐलान का इंतजार

हालांकि, इस बात की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि कियारा या मेकर्स की ओर से नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और जल्द ही इसे लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है। फिल्म की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन पर भी काम जारी है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts