अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी- 3, तीस जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला। फिल्म के रिव्यूज और फीडबैक भी अच्छे आए। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया है। अब 27 मार्च को फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। ओटीटी के दर्शक फिल्म की रिलीज का इस प्लेटफॉर्म पर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार पूरा हुआ है।
123telugu की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि फिल्म ओटीटी पर 27 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं। हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है, लेकिन आमतौर पर फिल्में थिएटर में रिलीज के 8 हफ्ते बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाती हैं। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में फिल्म बनाई गई है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में बहुत ही दमदार अभिनय किया है। उन्होंने पुलिस के रोल में अपने किरदार में जान डाल दी है। फिल्म में दिखाया गया कि 3 महीने के अंदर 93 कम उम्र की लड़कियां अचानक से गायब हो जाती हैं, जिन्हें शिवानी पूरी फिल्म में ढूंढ़ती हैं। फिल्म की कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है। यश राज फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जानकी बोदीवाला, जिस्सू सेनगुप्ता, इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे स्टार्स ने भी अपने किरदार के साथ न्याय किया है।
यह भी देखें: Bollywood Update: ‘जवान’ के बाद नई हिंदी फिल्म में दिखेंगी नयनतारा, ‘मिनी फिल्म्स’ के साथ आएगा बॉलीवुड प्रोजेक्ट
अब तक जबसे फिल्म रिलीज हुई है, इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 60.15 करोड़ के पार जा चुका है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 50.68 करोड़ रहा है। रानी मुख्रजी ने हमेशा की तरह फिल्म में इतनी दमदार एक्टिंग की है, कि आप बिना पलक झपकाए पूरी फिल्म देख सकते हैं। फिल्म ने 4 करोड़ की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन 6.25 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़, चौथे दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले हफ्के में 26.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 15.65 करोड़ कमाए, तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 5.35 करोड़ कमाए, चौथे हफ्ते में फिल्म ने 2.52 करोड़ कमाए। पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 1.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। फैंस ओटीटी पर इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंजतार खत्म हो चुका है। फिल्म 27 मार्च को ओटीटी के नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है।