Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सस्पेंस खत्म: तारीख पक्की मुकाबला निश्चित, आलिया की 'अल्फा' इस दिन होगी रिलीज, अजय देवगन से जोरदार भिड़ंत!

आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर मूवी अल्फा की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। फिल्म पोस्टर से अभिनेत्री का पहला इंटेंस किलर लुक सामने आया है। आने वाली इस अपकमिंग मूवी से एक्ट्रेस का आया ये पहला रियल लुक ऑडियंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है।
तारीख पक्की मुकाबला निश्चित, आलिया की 'अल्फा' इस दिन होगी रिलीज, अजय देवगन से जोरदार भिड़ंत!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मूवी अल्फा के रिलीज डेट का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों के इस इंतजार पर विराम लग चुका है। फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। लंबे समय से फिल्म की रिलीज पर सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन अब रिलीज डेट से पूरी तरह पर्दा उठ चुका है। मूवी मेकर्स ने एक पोस्टर के माध्यम से यह बता दिया है कि आखिर फिल्म कब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी? अल्फा यशराज के बैनर तले बनने वाली एक स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी है। स्पाई यूनिवर्स में पहली बार स्पाई एजेंट की एंट्री हुई है। इस फिल्म में  आलिया मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की पूरी कहानी उनके करिदार के इर्द-गिर्द ही घूमती है। फिल्म अल्फा पहले पिछले साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से यह फिल्म क्रिसमस पर नहीं आ पाई थी। अब चार महीने बाद मेकर्स ने अल्फा की नई रिलीज डेट की घोषणा कर आलिया के फैंस को बड़ी राहत दी है।

    आलिया का पहला इंटेंस लुक

    आलिया भट्ट ने सोमवार को अल्फा की नई रिलीज डेट अनाउंस की है। साथ ही फिल्म के अपने पहले लुक को पोस्टर के जरिए फैंस के बीच शेयर किया है।  पोस्टर में  एक सर्कल बना हुआ है, जिसमें आलिया का इंटेंस लुक देखा जा सकता है। उनका शरीर जख्मी और तेज-तर्रार आंखें यह जता रही कि आनेवाली फिल्म में एक्ट्रेस कितनी दमदार भूमिका निभाने वाली हैं।

    10 जुलाई को रिलीज होगी अल्फा

    सोशल साइट्स पर फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने  बताया है कि उनकी जिगरा के बाद आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म अल्फा 10 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। आलिया ने जैसे ही अपनी मूवी की रिलीज डेट अनाउंस की सोशल मीडिया पर उनके फैंस के लाइक हिट बटन देखते ही देखते लाखों- करोड़ों और मिलिन्यस में चंद मिनटों में बढ़ते चले गए। आलिया की यह फिल्म शिव रवैल के निर्देशन में बनी है। आदित्य चोपड़ा निर्मित इस फिल्म में आलिया के साथ-साथ एक्टर्स शरवरी, अनिल कपूर व एक्टर बॉबी देओल लीड रोल में हैं।

    ये भी पढ़ें: Bollywood: ऋतिक रोशन और डायरेक्टर बॉबी की कोई फिल्म नहीं आ रही साथ, अटकलों पर लगा विराम

    अजय की सुपर हिट स्किवल से सीधी टक्कर

    हालांकि जुलाई में कोई बड़ी फिल्म पर्दे पर नहीं आने वाली। ऐसे में आलिया की इस लंबे इंतजार वाली मूवी के लिए रास्ता साफ है। लेकिन अल्फा के रिलीज डेट के एक हफ्ते पहले अजय देवगन की सुपर हिट क्लासी कल्ट धमाल का सिक्वल धमाल-4 रिलीज होने वाला है। ऐसे में आलिया की मूवी अल्फा और अजय की मूवी धमाल -4 आमने -सामने होगी। अब ऐसे में ये देखना सुपरएक्साइटमेंट से भरा होगा कि धमाल -4 और अल्फा में कौन सी मूवी दर्शकों के बीच अपनी असल जगह बना पाती है।
     
     

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts