PlayBreaking News

Movie Release:भाजपा की जीत के बाद विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' 15 मई को प. बंगाल में होगी रिलीज

फिल्म भारत भर के सिनेमाघरों में 5 सितंबर (2025) को रिलीज हुई, लेकिन पश्चिम बंगाल में नहीं हो सकी थी, प. बंगाल के सिनेमाघर मालिक फिल्म दिखाने से इनकार कर रहे थे। मीडिया में आई खबरें के अनुसार सिनेमाघर मालिकों ने दूसरी फिल्मों का कारण बताकर इसे रिलीज करने से इंकार कर दिया था।
Follow on Google News
भाजपा की जीत के बाद विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' 15 मई को प. बंगाल में होगी रिलीज
फाइल फोटो

मुंबई। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स'  पश्चिम बंगाल में 15 फरवरी को रिलीज हो सकती है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि यह फिल्म राज्य में शुक्रवार, 8 मई को रिलीज होगी। हालांकि, विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इन दावों का खंडन करते हुए जानकारी दी कि फिल्म अगले शुक्रवार, 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पिछले साल देश भर में हो चुकी है रिलीज

'द बंगाल फाइल्स' भारत भर के सिनेमाघरों में 5 सितंबर (2025) को रिलीज हुई थी। लेकिन यह पश्चिम बंगाल में नहीं रिलीज हो सकी थी। राज्य चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत के बाद, अग्निहोत्री ने खुद इसकी जानकारी दी है कि फिल्म अब अगले शुक्रवार को राज्य के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके पहले विवेक ने कहा था कि प. बंगाल के सिनेमाघर मालिक फिल्म दिखाने से इनकार कर रहे थे। मीडिया में आई खबरें के अनुसार सिनेमाघर मालिकों ने दूसरी फिल्मों का कारण बताकर इसे रिलीज करने से इंकार कर दिया था। हालांकि, सिनेमाघर मालिकों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था।

फिल्म के बारे में

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'द बंगाल फाइल्स' (2025), 1946 के 'डायरेक्ट एक्शन डे' और नोआखली दंगों के दौरान अविभाजित बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा और हिंदू नरसंहार पर आधारित एक राजनीतिक थ्रिलर है। यह फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद उनकी ट्राइलॉजी की तीसरी कड़ी है, जो इतिहास के भूले-बिसरे सच को सामने लाने का दावा करती है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts