PlayBreaking News

CBSE 10th Result 2026 :भोपाल में सान्वी झा के 99.8% नंबर, राजधानी के इन स्टूडेंट्स ने भी स्कोर किए 99% से ज्यादा मार्क्स

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी हुआ। इसमें भोपाल के कुछ स्टूडेंट्स ने 99% से ज्यादा नंबर हासिल किए। इतने मार्क्स लाने पर स्कूल के शिक्षक और परिजन बेहद खुश हैं।
Follow on Google News
भोपाल में सान्वी झा के 99.8% नंबर, राजधानी के इन स्टूडेंट्स ने भी स्कोर किए 99% से ज्यादा मार्क्स
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में डीपीएस नीलबड़ की छात्रा सान्वी झा ने 99.8% मार्क्स आए हैं। भोपाल के विद्यार्थियों में अब तक की सूचना के अनुसार ये सबसे ज्यादा अंक हैं। सान्वी ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अपने पापा-मम्मी और शिक्षकों को दिया है। सान्वी के अलावा भोपाल के कई बच्चों ने 99% नंबर लाकर बड़ी छलांग लगाई। जानिए ऐसे ही स्टूडेंट्स के बारे में-

    /img/89/1776258019852

     सान्वी झा, डीपीएस नीलबड़, भोपाल, 99.8%

    पैरेंट्स : संतोष कुमार, जोनल मैनेजर, मिनी कुमार।
    सान्वी ने बताया-बचपन से ही मैं पढ़ाई में अच्छी रही हूं। हमेशा 98 से ऊपर ही परसेंट आए तो मुझे 10 वीं में भी उम्मीद थी कि हमेशा की तरह अच्छा स्कोर करूंगी। मैंने बिना किसी कोचिंग के तैयारी की क्योंकि स्कूल में काफी अच्छे से प्रिपरेशन कराई जाती है। कोचिंग की कभी जरूरत नहीं लगी क्योंकि हमेशा पापा ने ही मुझे पढ़ाया। 10 वीं तैयारी में भी पापा ने ही पढ़ाया खासतौर में मैथ्स में उनका गाइडेंस मिला। मुझे कभी सोशल मीडिया में रुचि नहीं रखी क्योंकि सबसे ज्यादा रुचि पढ़ाई में है। मुझे इंजीनियरिंग करना है तो उसके लिए पीसीएम करके आगे की पढ़ाई करूंगी। 
    फिटनेस टिप्स : मैंने रेगुलर साइकलिंग की क्योंकि बचपन से मुझे पैरेंट्स ने हेल्थ फर्स्ट सिखाया है। रोज आधा घंटा साइकलिंग मेरा नियम है।

    /img/89/1776271738429

     पीहू राठी, संस्कृति स्कूल, भोपाल, 99.8% 

    पैरेंट्सः मितेश राठी, जेईई एक्सपर्ट, श्वेता राठी।
    पीहू ने बताया- मैं अभी तक स्कूल में 97 फीसदी तक अंक आते थे लेकिन इस बार पापा ने कहा कि लक्ष्य बनाकर तैयारी करो तो मैंने शुरुआत से ही टीचर्स से एक्स्ट्रा क्लास लेकर पढ़ाई की। स्कूल में सभी के लिए क्लास के बाद एक्स्ट्रा क्लास लगती थी जिससे तैयारी ज्यादा अच्छी हो सकी। पापा मेरे टेस्ट व हर दिन की पढ़ाई का रिव्यू करते थे और जहां कमी लगती थी, वहां गाइड करते थे। मैंने सालभर अपनी सेहत का भी ठीक से खयाल रखा अब मैं 11 वीं में पीसीएम लेकर इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाउंगी। 
    फिटनेस टिप्सः मैंने स्कूल में स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लिया और बास्केटबॉल खेली। खाली समय में म्यूजिक सुनती थी

    /img/89/1776258303535

      नंदिका गुप्ता, एसपीएस साकेत नगर, भोपाल, 99.6%

    पैरेंट्सः प्रो. राजीव गुप्ता, एसवी पॉलिटेक्नीक, अंजलि गुप्ता, टीचर।

    नंदिका ने बताया- मैंने अपने रूम के व्हाइट बोर्ड पर लिखकर रखा था कि 99 से 100 परसेंट स्कोर करूंगी। मेरी मेहनत और मेनिफेस्टेशन काम आया और मुझे 99.6 परसेंट मिले। मेरी मम्मी केमिस्ट्री टीचर हैं तो उन्होंने मुझे साइंस पढ़ने में मदद की। स्कूल में क्लास 10 वीं के पहले दिन से इस तरह की तैयारी कराई कि हर दिन के गोल सेट करके पढ़ाई की। मैं मार्किंग स्कीम से अपने अंक कैलकुलेट कर लेती थी ताकि पता रहे कि पिछले साल के पेपर सॉल्व करने पर कितना स्कोर आ रहा है। पिछले सालों के पेपर्स सॉल्व जरूर करना चाहिए क्योंकि इससे फुल लेंथ पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस हो जाती है। मैंने एनसीईआटी को फॉलो करती थी और रटने की बजाए सिर्फ समझकर और एप्लीकेशन बेस्ड सवाल पर फोकस किया। मैं सागर पब्लिक स्कूल की छात्रा हूं। मैं ह्यूमैनिटीज लेकर आगे की पढ़ाई करूंगी क्योंकि मुझे आईएएस बनना है।

    फिटनेस टिप्स : पढ़ाई के साथ सेहत अच्छी होना जरूरी है। मैंने फिजिकल फिटनेस के लिए स्वीमिंग, बॉलीवॉल खेलना जारी रखा लेकिन सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी।

    /img/89/1776271566610

    ऋषिकेश खरोड़े, एसपीएस साकेत नगर, भोपाल, 99.6% 

    /img/89/1776258343232
    अथर्व जायसवाल, एसपीएस साकेत नगर, भोपाल, 99.4%
    /img/89/1776258405973
    रेयांश पटेल, एसपीएस साकेत नगर, भोपाल, 99.4% 
    /img/89/1776258449904
    कविका गुप्ता, एसपीएस साकेत नगर, भोपाल, 99.2% 
    /img/89/1776272722400
    विशेष श्रीवास्तव, मानसरोवर पब्लिक स्कूल, भोपाल, 92.6%  
    विशेष श्रीवास्तव ने इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92.6% अंक हासिल किए। उन्होंने पहले से ही तय कर लिया था कि उन्हें 90% से ज्यादा अंक लाने हैं और इसी लक्ष्य के साथ उन्होंने पूरे साल पढ़ाई की। विशेष बताते हैं कि परीक्षा के दौरान उन्होंने पूरी तरह पढ़ाई पर फोकस रखा और खुद को डिस्ट्रैक्शन से दूर रखा। रिजल्ट आने के बाद वह बेहद खुश हैं और कहते हैं कि जो सोचा था, वो हासिल कर लिया। विशेष अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। उनके पिता अशिष श्रीवास्तव Tata Group से जुड़े हैं और  मां हाउसवाइफ हैं। उनका कहना है कि उन्हें घर से हर तरह का सपोर्ट मिला। पढ़ाई के लिए जो भी जरूरत पड़ी, वह पूरी की गई। साथ ही स्कूल के शिक्षकों ने भी समय-समय पर मार्गदर्शन किया, जिससे उनका आत्मविश्वास बना रहा। 
    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts