इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके में रहने वाले एक बदमाश द्वारा सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वीडियो बनाकर वायरल किया था। आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर कई लोगों को डराया धमकाया जाता था। आरोपी ने इलाके में कई बार गाड़ी तोड़फोड़ करने की घटना को भी अंजाम दिया गया था। इस पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
चाकू लहराते हुए बनाए वीडियो
जांच अधिकारी विशाल परिहार द्वारा बताया गया कि इलाके में रहने वाले सलमान पिता गुड्डू निवासी चंदननगर द्वारा इलाके में कई बार खौफ का माहौल बनाया गया। आरोपी ने कई बार सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए वीडियो भी बनाया। वह कई लोगों को धमकाते हुए यह वीडियो वायरल करता था।
गाड़ियों में की खुलेआम तोड़फोड़
सलमान के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने कई बार इलाके में गाड़ियों में खुलेआम तोड़फोड़ की, जिसके भी वीडियो पुलिस को मिले। पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
[embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1690291180767006720[/embed]
(इनपुट – हेमंत नागले)
ये भी पढ़ें- इंदौर : किन्नरों ने कहा- पूजा पाठ करवा लो, नहीं तो हो जाएगा अनर्थ, मंत्र पढ़े और परिवार के बेसुध होते ही लूट ले गए 40 हजार का सामान
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…