भारत आ रहे थाईलैंड के शिप पर हमला :अब तक 20 लोगों का रेस्क्यू, रॉकेट से बनाया निशाना

रॉयल थॉइल नेवी और यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस दोनों ने पुष्टि की है कि 11 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कार्गो जहाज से किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल की टक्कर हुई।
अब तक 20 लोगों का रेस्क्यू, रॉकेट से बनाया निशाना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट के अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज के पास एक कार्गो शिप पर हमला होने की खबर सामने आई है। यह जहाज थाईलैंड से जुड़ा बताया जा रहा है और भारत के गुजरात की ओर आ रहा था। अचानक एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल के टकराने से जहाज में आग लग गई, जिससे जहाज पर सवार क्रू मेंबर्स के बीच अफरा-तफरी मच गई।

    घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक जहाज पर मौजूद 23 में से 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीन लोग अभी भी जहाज पर फंसे हुए बताए जा रहे हैं।

    ओमान तट बना निशाने का केंद्र

    मरीन सिक्योरिटी सूत्रों और शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, इस कार्गो शिप की पहचान मयूरी नारी के रूप में हुई है। जहाज को ओमान के उत्तरी तट से लगभग 11 नॉटिकल मील दूर निशाना बनाया गया। हमले के बाद जहाज के एक हिस्से में आग लग गई, जिसे कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। समुद्री सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की जांच में जुट गई हैं।

    Twitter Post

    अनजान प्रोजेक्टाइल से टकराने की पुष्टि

    रॉयल थॉइल नेवी और यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस दोनों ने पुष्टि की है कि 11 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कार्गो जहाज से किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल की टक्कर हुई। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह प्रोजेक्टाइल मिसाइल थी, ड्रोन था या किसी अन्य तरह का हथियार। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि हमला जानबूझकर किया गया था या यह किसी और सैन्य गतिविधि का परिणाम है।

    जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

    इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने जहाज के नंबर, ढांचे और सुपरस्ट्रक्चर की पुष्टि की है। यह जानकारी संगठन के रिकॉर्ड में मौजूद तस्वीरों से मेल खाती है। मैरीटाइम रिकॉर्ड के मुताबिक, इस जहाज का मालिकाना हक Precious Shipping के पास है। फिलहाल समुद्री सुरक्षा एजेंसियां इस घटना के पीछे की वजह और संभावित जिम्मेदार पक्ष का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts