Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Temple Raiders:मूर्ति तस्करी की काली दुनिया पर बनेगी आशुतोष गोवारिकर की ‘टेम्पल रेडर्स’

आशुतोष गोवारिकर अपनी नई फिल्म ‘टेम्पल रेडर्स’ के ज़रिए मूर्ति तस्करी की काली और रहस्यमय दुनिया का पर्दाफ़ाश करने को तैयार हैं। टेम्पल रेडर्स’में वास्तविक घटनाओं को सिनेमाई और थ्रिलर अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।
मूर्ति तस्करी की काली दुनिया पर बनेगी आशुतोष गोवारिकर की ‘टेम्पल रेडर्स’

आशुतोष गोवारिकर अब एक नई डॉक्यू-ड्रामा सीरीज टेम्पल रेडर्स लेकर आ रहे हैं। यह सीरीज भारत के मंदिरों से मूर्तियों की चोरी और उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली अवैध तस्करी की दुनिया पर आधारित होगी। मेकर्स इसे असली घटनाओं से प्रेरित कहानी के रूप में पेश करने जा रहे हैं।

सांस्कृतिक विरासत को बचाने का संदेश

सीरीज का मुख्य उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने और मंदिरों से मूर्तियों की चोरी जैसे गंभीर मुद्दे को लोगों के सामने लाना है। कहानी में दिखाया जाएगा कि किस तरह संगठित गिरोह देश की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों को निशाना बनाकर विदेशों तक पहुंचाते हैं।

रोचक और सिनेमाई अंदाज में पेश होंगी सच्ची घटनाएं

टेम्पल रेडर्स’में वास्तविक घटनाओं को सिनेमाई और थ्रिलर अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा ताकि दर्शकों को जानकारी के साथ मनोरंजन भी मिल सके। सीरीज में जांच, तस्करी नेटवर्क और सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने की कोशिशों को विस्तार से दिखाए जाने की तैयारी है।

कई प्रोडक्शन हाउस मिलकर बना रहे सीरीज

यह सीरीज आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस द्वारा तुडिप एंटरटेनमेंट और रिवरलैंड एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनाई जा रही है। सीरीज को राघव खन्ना ने बनाया और लिखा है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी दीप्ति अग्रवाल, तुषार अपशंकर, जयश्री खन्ना और राघव खन्ना संभाल रहे हैं।

Movie Release: भाजपा की जीत के बाद विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' 15 मई को प. बंगाल में होगी रिलीज

प्रियंका चौधरी गोवारिकर भी जुड़ीं

सीरीज की सह-निर्माता प्रियंका चौधरी गोवारिकर हैं। मेकर्स का मानना है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि भारतीय संस्कृति और विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी काम करेगा।

Fauzi : प्रभास स्टारर फिल्म ‘फौजी’ के सेट पर मातम, एक्शन ड्रामा की शूटिंग पर लगा ब्रेक

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विषयों के लिए मशहूर हैं आशुतोष

आशुतोष गोवारिकर अपनी फिल्मों में भारतीय इतिहास, संस्कृति और देशभक्ति को बड़े स्तर पर पेश करने के लिए जाने जाते हैं। लगान, स्वदेश और जोधा अकबर जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। अब ‘टेम्पल रेडर्स’ के जरिए वह एक बार फिर गंभीर और सामाजिक महत्व के विषय को पर्दे पर लाने जा रहे हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts