Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सलमान खान की 'मातृभूमि' से भिड़ेगी श्रद्धा कपूर की 'ईठा', भाईजान बोले- ऑल द बेस्ट!

दिसंबर 2026 में सलमान खान की 'मातृभूमि' और श्रद्धा कपूर की 'ईठा' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में टकराने वाली हैं। इस बॉक्स ऑफिस क्लैश से पहले सलमान ने श्रद्धा की फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। भाईजान के इस खास अंदाज ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया है।
सलमान खान की 'मातृभूमि' से भिड़ेगी श्रद्धा कपूर की 'ईठा', भाईजान बोले- ऑल द बेस्ट!
बॉक्स ऑफिस क्लैश से पहले सलमान का बड़ा दिल, श्रद्धा कपूर की फिल्म को किया सपोर्ट

साल 2026 का आखिरी महीना यानी दिसंबर बॉलीवुड के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। दिसंबर के पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। एक तरफ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म 'मातृभूमि' लेकर आ रहे हैं, तो दूसरी ओर श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट 4 दिसंबर तय की गई है। एक ही दिन दो बड़ी फिल्मों के रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। हालांकि, इस टक्कर के बीच सलमान खान ने ऐसा कदम उठाया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। बॉक्स ऑफिस पर भले ही दोनों सितारों की फिल्मों के बीच मुकाबला हो, लेकिन सलमान ने श्रद्धा कपूर के लिए खास अंदाज में अपना सपोर्ट दिखाया है।

सलमान ने श्रद्धा की फिल्म को दी शुभकामनाएं

दरअसल, सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'ईठा के लिए ऑल द बेस्ट।' सलमान ने अपनी इस पोस्ट में श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म के निर्माता दिनेश विजन और मैडॉक फिल्म्स को भी टैग किया। सलमान की इस छोटी सी पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। एक तरफ जहां दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश की बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सलमान का श्रद्धा की फिल्म को शुभकामनाएं देना फैंस को पसंद आ रहा है।

'ईठा' के पोस्टर में दिखा श्रद्धा का दमदार अंदाज

सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'ईठा' का पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें श्रद्धा कपूर का काफी दमदार और गंभीर अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके इस लुक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। सलमान ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देकर यह दिखाया कि फिल्मों के बीच मुकाबला होने के बावजूद कलाकार एक-दूसरे का हौसला बढ़ा सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी भाईजान के इस अंदाज की चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें: आपका लगातार आगे बढ़ना; महेश भट्ट ने अनुपम खेर को एक भावुक पत्र लिखा, 'सारांश' से लेकर 'रामायण' तक के 42 साल के सफर को याद किया

क्यों एक ही दिन रिलीज हो रही हैं दोनों फिल्में?

अब सवाल यह है कि आखिर सलमान खान ने श्रद्धा कपूर की फिल्म के साथ ही अपनी फिल्म रिलीज करने का फैसला क्यों किया? दरअसल, सलमान की फिल्म 'मातृभूमि' लंबे समय से अटकी हुई है। ऐसे में इसकी रिलीज में और देरी करना मेकर्स के लिए नुकसानदायक हो सकता था। इसलिए फिल्म को 4 दिसंबर को रिलीज करने का फैसला लिया गया। वहीं, श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' के लिए मैडॉक फिल्म्स और निर्माता दिनेश विजन पहले ही इस तारीख को चुन चुके थे। ऐसे में दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक ही हो गई। अब दोनों फिल्मों के मेकर्स के सामने दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की बड़ी चुनौती होगी।

नवंबर और दिसंबर में भी फिल्मों की टक्कर से बच रहे सलमान?

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के सामने फिल्म की रिलीज के लिए ज्यादा विकल्प नहीं बचे थे। नवंबर में सनी देओल की फिल्म आने वाली है। ऐसे में सलमान अपनी फिल्म को उनके साथ रिलीज करने से बचना चाहते थे। वहीं, दिसंबर के आखिरी दिनों में शाहरुख खान की फिल्म आने की चर्चा है। ऐसे में उस दौरान भी फिल्म रिलीज करना आसान नहीं होता। इसी वजह से 4 दिसंबर की तारीख सलमान के लिए सही विकल्प बन गई। हालांकि, इस फैसले के चलते उनकी फिल्म सीधे श्रद्धा कपूर की 'ईठा' से टकराने वाली है।

बॉक्स ऑफिस पर किसकी होगी जीत?

अब 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में सलमान खान की 'मातृभूमि' और श्रद्धा कपूर की 'ईठा' आमने-सामने होंगी। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। एक तरफ सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, तो दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर की फिल्म को लेकर भी चर्चा तेज है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है। फिलहाल सलमान खान ने श्रद्धा को शुभकामनाएं देकर यह साफ कर दिया है कि फिल्मों की टक्कर अपनी जगह है और कलाकारों के बीच सम्मान और दोस्ती अपनी जगह।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts